रेसिपी: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर पर ही बनाएं तिरंगा डिजर्ट, बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी लगेगा टेस्टी

  • घर पर बनाएं तिरंगा डिजर्ट
  • तिरंगा डिजर्ट बनाने की सामग्री

डिजिटल डेस्क, भोपाल। 15 अगस्त आने वाला है। इस दिन हमें अंग्रेजों के शासन से आजादी मिली थी। इसलिए हम इस दिन को बहुत ही धूम-धाम से मनाते हैं। ऐसे में घर पर भी हम लोग पकवान बनाते हैं। क्योंकि ये दिन एक बड़ा त्योहार जिसे हर घर में मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रीय छुट्टी भी मनाई जाती है। जिसके चलते घर पर तरह-तरह के खानों की फरमाइश भी होती हैं। साथ ही खाने के बाद मीठा तो चाहिए ही होता है। तो क्यों ना इस दिन हम लोग तिरंगा डिजर्ट बनाएं जिसे खाकर सब खुश हो जाएंगे। आज हम आपके लिए बिल्कुल आसान रेसिपी लाए हैं जिसे बनाना बहुत ही सिंपल है। साथ ही खाने में भी बहुत स्वादिष्ट है।

तिरंगा डिजर्ट बनाने की सामग्री

2 बड़े चम्मच घी

1/2 कप सेंवई

3 कप दूध

4-5 बूंद हरा फ़ूड कलर

ताज़ी क्रीम 115 मिली

मिठाई मेट 100 मिली

सूखा नारियल 1/2 कप

बूंदी के लड्डू

वीडियो क्रेडिट- Preeti's cake & cooking

Created On :   10 Aug 2024 2:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story