NATIONAL HOMEMADE COOKIES DAY: ओट्स कुकीज से बरकरार रहेगा स्वाद और सेहत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जब भी कभी बेकरी फूड की बात होती है तो कुकीज का नाम जरूर याद आता है। बच्चों से लेकर बड़ो तक हर कोई इसका दीवाना है। शाम की चाय, दो कुकीज के बिना अधूरी सी लगती हैं। क्योंकि इसका स्वाद ही इतना लाजवाब और कुरकुरा होता है। लेकिन मैदे की बनी कुकीज हमारी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए NATIONAL HOMEMADE COOKIES DAY के दिन हम आपको बता रहे हैं ओट्स से बनीं हुई कुकीज की रेसिपी के बारे में। जिन्हें आप अपने घर पर बनाकर हेल्थ और स्वाद दोनों बरकरार रख सकते हैं।
कुकीज बनाने के लिए आपको चाहिए
- 100 ग्राम ओट्स
- 100 ग्राम गेंहू का आटा
- 50 ग्राम गुड़ (पाऊडर)
- 1/2 नमक स्वादनुसार
- 50 ग्राम मक्खन
- 1 अंडा
- 1/4 कप दूध
कुकीज बनाने के विधि
1. सबसे पहले एक कटोरे में आटे और नमक को मिला लें। उसके बाद इसमें ओट्स और गुड़ मिला लें।
2. इसके बाद इसमें मक्खन डालकर मिश्रण को अच्छी तरह गूंथ लें।
3. गूंथने के बाद इसमें अंडा डालें। फिर दूध मिलाकर अच्छे से दोबारा गूंथ लें।
4. अब इनकी गोल गोल लोई बनाएं और हथेली की मदद से चपटा करें।
5. कुकी कटर की मदद से अलग अलग आकार में काट लें।
6. ओवन को 180 डिग्री पर गर्म करें। इसे 10-15 मिनट तक बेक करें।
7. जब कुकीज कुरकुरी और सुनहरी हो जाए तब इसे ओवन से निकाल लें।
8. आपकी ओट्स कुकीज तैयार है।
Created On :   1 Oct 2019 10:47 AM IST