होली पर बनाएं शाही चंद्रकला’ गुझिया' इस आसान रेसिपी से
By - Bhaskar Hindi |25 Feb 2023 12:12 PM
होली रेसिपी होली पर बनाएं शाही चंद्रकला’ गुझिया' इस आसान रेसिपी से
डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। भारत को त्यौहारों का देश कहा जाता है। यहां हर त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। हाल ही महाशिवरात्री का त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। वहीं अब रंगो का त्यौहार होली को आने में कुछ ही दिनों का समय बाकि है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं, नाचते हैं और अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हैं और होली की बधाई देते हैं। होली पर कई पकावान बनाए जाते हैं लेकिन होली पर गुझिया ना बने तो त्यौहार अधूरा सा लगता है। इसलिए आज हम आपके लिए शाही चंद्रकला’ गुझिया' बनाने की एक आसान और स्वाद से भरपूर रेसिपी लेकर आएं हैं। जिसे खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
सामग्री-
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- माव - 1/2 कप (100 ग्राम)
- पिसी चीनी - 1/2 कप (75 ग्राम)
- घी - 1/4 कप (60 ग्राम)
- चीनी - 2 कप (400 ग्राम)
- सूजी - 1/4 कप (50 ग्राम)
- सूखा नारियल - 1/4 कप
- किशमिश (कटी हुई) - 2 बड़े चम्मच
- काजू (बारीक कटे हुए) - 2 टेबल स्पून
- बादाम (बारीक कटे हुए) - 2 बड़े चम्मच
- इलायची - 1/2 छोटा चम्मच
- इलायची - 4
- काली मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच
- जायफल - 1 छोटा चम्मच
- केसर के धागे 10 से 12
- पिस्ता सजाने के लिए - पिस्ता
- तलने के लिये घी - तेल तलने के लिये
वीडियो क्रेडिट- NishaMadhulika
Created On : 25 Feb 2023 12:10 PM
Next Story