विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा में हमारा कोई गठबंधन नहीं, कांग्रेस खुद सक्षम: भूपिंदर सिंह हुड्डा

हरियाणा में हमारा कोई गठबंधन नहीं, कांग्रेस खुद सक्षम: भूपिंदर सिंह हुड्डा
  • राष्ट्रीय स्तर पर हमारा गठबंधन
  • कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं
  • बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया, उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा हरियाणा में हमारा कोई गठबंधन नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर सभी पार्टियों के साथ हमारा गठबंधन है लेकिन राज्य स्तर पर अभी तक ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। राज्य में उन्होंने कांग्रेस को खुद सक्षम बताया है। आपको बता दें अधिकतर राज्यों में कांग्रेस का किसी ना किसी पार्टी से गठबंधन है। जम्मू कश्मीर में भी कांग्रेस राज्य के अन्य दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा 2014 में जब हम सत्ता से बाहर हुए थे, तब हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, कानून व्यवस्था, रोजगार और खेल के मामले में नंबर 1 था। आज हम पिछड़ रहे हैं। आज हम किस मामले में सबसे आगे हैं? बेरोजगारी में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था ठप हो गई है। कांग्रेस सरकार आने पर हम पहले साल में ही 1 लाख पक्की नौकरियां देंगे।

कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कोई गुटबाजी नहीं है। हर कोई कांग्रेस को मजबूत करने की बात कर रहा है। सभी कांग्रेस नेता कांग्रेस को मजबूत करने की बात कर रहे हैं। गुटबाजी देखनी है तो भाजपा में देख लें। मैंने कहा था कि इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैं ना तो थका हूं और ना ही रिटायर हुआ हूं।

Created On :   23 Aug 2024 1:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story