UP Politics: यूपी चुनाव अभी दो साल दूर, अखिलेश यादव ने अभी से ही महिलाओं के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, कहा- चुनाव जीतने के बाद लाएंगे 'स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना'

यूपी चुनाव अभी दो साल दूर, अखिलेश यादव ने अभी से ही महिलाओं के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, कहा- चुनाव जीतने के बाद लाएंगे स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना
  • उत्तर प्रदेश चुनाव अभी दो साल दूर
  • अखिलेश ने महिलाओं के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
  • कहा- चुनाव जीतने के बाद लाएंगे 'स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के जरिए 'स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना' का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद उनकी सरकार 'स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना' को लागू करेगी। अखिलेश यादव ने कहा- हम 2027 में 'स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना' लाएंगे और हर बालिका, युवती, नारी को सबल बनाएंगे। साथ ही, अखिलेस यादव ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों को मोबाइल, प्रतिभावान छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा।

महिलाओं को लिए अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें स्त्री सम्मान योजना के बारे में बताया गया है। अखिलेश यादव ने वीडियो के जरिए वादा किया है कि सीधे स्त्रियों के बैंक खाते में रुपये आएंगे। महिलाओं और युवतियों को मोबाइल मिलेगा। प्रतिभावान छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा। वहीं, पीडीए पाठशाला के जरिए हुनर को रोजगार दिया जाएगा। बता दें कि, देश के कई राज्यों ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं के तहत महिलाओं को सीधे बैंक खाते में रुपये मिल रहे हैं।

अन्य राज्यों में जारी है महिला सशक्तिकरण योजना

मध्य प्रदेश में साल 2023 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में बीजेपी सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी। जिसके चलते महिलाओं को 1250 रुपये मिलने लगे थे। वहीं, मध्य प्रदेश की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी माझी लाडकी बहिन योजना के तहत 1500 रुपये दिए जाने लगे हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 1 हजार रुपये मिलते हैं। इधर, झारखंड में भी मईयां सम्मान योजना चलती है। इसके तहत महिलाओं को 3 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलती है। वहीं, दिल्ली में भी बीजेपी सरकार ने महिला समृद्धि योजना की घोषणा की गई थी। इसके चलते दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने की घोषणा की गई थी। इसका रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू होगी।

Created On :   3 March 2025 7:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story