जेल से सरकार: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने साधा निशाना, कहा जेल से सरकार नहीं चलती

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने साधा निशाना, कहा जेल से सरकार नहीं चलती
  • दिल्ली में बहुत अजीब स्थिति पैदा हो गई है
  • अरविंद केजरीवाल की जिद
  • इस्तीफा देते ही बाकी आप नेता कमान संभाल लेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तथाकथित दिल्ली शराब घोटाले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि दिल्ली में बहुत अजीब स्थिति पैदा हो गई है, जेल से कोई सरकार नहीं चलती। ये अरविंद केजरीवाल की जिद है कि वो इतने बड़े आरोप में जेल में हैं लेकिन इस्तीफा नहीं देंगे। शायद उन्हें लगता है कि उनके इस्तीफा देते ही बाकी AAP नेता कमान संभाल लेंगे, न तो उनमें सुशासन की क्षमता है और न ही उनके दूसरे मंत्रियों और विधायकों में क्षमता है, इसी लापरवाही के कारण ओल्ड राजेंद्र नगर और आशा किरण की घटनाएं हुईं। मेरा मानना ​​है कि अरविंद केजरीवाल को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए, उन्हें समझना चाहिए कि दिल्ली की जनता का बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है।

विपक्षी दलों की ओर से आरोप लगाए जा रहे है कि आम आदमी पार्टी की सरकार पर दिल्ली में ज्यादातर कैबिनेट के फैसले बिना मीटिंग के हो रहे। यहीं नहीं पिछले ढाई साल में ज्यादातर कैबिनेट फैसले बिना मंत्रिपरिषद की बैठकों के हुए है। मंत्रियों के बीच कैबिनेट नोट्स भेजकर फैसले पर फैसले हो रहे है।

आप सरकार ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल, रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम, सरकारी विश्वविद्यालयों में बिजनेस ब्लास्टर्स, नई अदालत का निर्माण और सौर ऊर्जा जैसी नीतियों पर लंबे समय से विचार चल रहा था। मंत्रिपरिषद से पहले ही इन मामलों पर विस्तृत चर्चा हो चुकी थी। आम आदमी पार्टी ने इस संबंध में कहा कि कैबिनेट नोट्स के जरिए फैसले लेने से निर्णय प्रक्रिया में तेजी आती है और नीतियों को जल्दी लागू किया जा सकता है।

खबरों के अनुसार 2022 में 17 फैसले कैबिनेट नोट्स से लिए गए, जबकि मंत्रिपरिषद की बैठकों में सिर्फ 21 फैसले हुए। 2023 में यह आंकड़ा घटकर मात्र 5 रह गया, वहीं कैबिनेट नोट्स के जरिए 29 फैसले लिए गए। 2024 में भी अब तक 15 फैसले इसी तरीके से लिए जा चुके हैं, जबकि मंत्रिपरिषद की बैठक में सिर्फ 6 फैसले हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता हर्ष मल्होत्रा ​​ने कलंदर कॉलोनी में पार्टी के 'झुग्गी स्वच्छता अभियान' के तहत स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "पिछले 9 सालों में आम आदमी पार्टी की सरकार ने झुग्गी-झोपड़ियों में कोई काम नहीं किया। भाजपा ने झुग्गी-झोपड़ियों में सफाई के लिए बड़ी योजना बनाई है। इसके साथ ही उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए भाजपा ने दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में विशेष कार्यकर्ता नियुक्त किए हैं, जिनकी जिम्मेदारी उन्हें सुविधाएं मुहैया कराना होगी। इसी के तहत भाजपा के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली की सभी झुग्गी-झोपड़ियों में यह स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। प्रदेश स्तर के नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ता तक सभी इस कार्यक्रम में शामिल हैं, यह लगातार चलने वाला अभियान है।

Created On :   4 Aug 2024 4:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story