बिहार सियासत: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू परिवार पर जमकर बोला हमला, कहा- अब जनता लालटेन युग से निकल आई है बाहर

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू परिवार पर जमकर बोला हमला, कहा- अब जनता लालटेन युग से निकल आई है बाहर
  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू परिवार पर जमकर बोला हमला
  • कहा- अब जनता लालटेन युग से निकल आई है बाहर
  • बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के गया जिले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने छपरा में अपने बेटे को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि इनको सीएम बनाओगे तो बिहार में जगमग होगा। बिहार की जनता और 30 साल के महिला-पुरुष को पता है कि लालू राज में शादी करके जो पति-पत्नी लौटते थे, उन्हें गाड़ी से उतार लिया जाता था। यह उनका विकास का मॉडल था।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव अपने बेटे को अपने डीएनए पर लॉन्च करना चाहते हैं। क्योंकि, बेटे की अपनी कमाई तो है नहीं। आपके डीएनए में लुट, बलात्कार, डकैती, आगजनी और फिरौती है। यह सारे आपके (लालू) के रोजगार के मॉडल हैं। बिहार में अब डबल इंजन की सरकार है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार है।

बिहार में सड़कों का जाल बिछ रहा- गिरिराज सिंह

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में सड़कों का जाल बिछ रहा है। आज पूरे उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने के लिए 17 पुल हो गए हैं। यह बदलता हुआ बिहार है। राज्य में बिजली की उपलब्धता है। गया में आने वाले समय में टेक्सटाइल का एक नया रूप देखने को मिलेगा।

राज्य में पावर और एयर जेट की बड़ी-बड़ी मशीन आएगी। अब नया कायाकल्प होगा। लालू के मॉडल को आज के नौजवान नहीं अपनाएंगे। उस समय लोग कहते थे कि बेटा सो जा गब्बर सिंह आ जाएगा। वैसे हीं अब कहेंगे बेटा भूलकर भी लालू के मॉडल को मत देखना। इनके राज में बच्चों को कहते थे शाम से पहले घर वापस आ जाना। यही इनका मॉडल था।

तेजस्वी यादव के बयान पर किया पलटवार

तेजस्वी यादव के बिहार सरकार को खटारा गाड़ी बताया। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उनको समझ में नहीं आ रहा है कि क्योंकि उन्होंने गाड़ी देखी हीं नहीं, वह तो बैलगाड़ी वाले थे। यह गाड़ी बिहार सरकार और नीतीश कुमार की सोच,नरेंद्र मोदी का सपोर्ट वाली सरकार है। बिहार में सड़कों का जाल,रेल लाइन का विकास और बिजली है। अब लोग धक्का धक चल रहे है और फटाफट काम कर रहे हैं। तेजस्वी के कहने से बिहार की जनता फिर से अंधेरे में नहीं रहेगी, लालटेन युग में..अब सब उजाले में हैं।

Created On :   2 March 2025 4:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story