लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन
  • यात्रा के दूसरे दिन भी मणिपुर में रहेंगे राहुल गांधी
  • कांगपोकपी में एक जनसभा को संबोधित किया जाएगा
  • नागालैंड के खुजामा ग्राउंड में रात्रि विश्राम

डिजिटल डेस्क, इम्फाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन की शुरुआत सेकमाई से करोंग, इंफाल पश्चिम से सेनापति मणिपुर तक। यानि यात्रा का दूसरा दिन भी मणिपुर में गुजरेगा। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी आज भी मणिपुर में ही रहेंगे। रविवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर के थौबल से यात्रा की शुरुआत हुई थी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दूसरे दिन सुबह 8 बजे शुरू हुई और वह कुछ देर में बस से कांगपोकपी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कस्टम-मेड वोल्वो बस हाइड्रोलिक लिफ्ट से लैस है। ताकि उसके जरिए जगह जगह आम लोगों को संबोधित किया जा सकें। इसके बाद 11 बजे सेनापति में लोगों को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे करोंग ग्राउंडल में विश्राम किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे करोंग से यात्रा फिर से शुरू होगी। साढ़े चार बजे माओ गेट पर यात्रा का विश्राम होगा। इसके बाद नागालैंड के खुजामा ग्राउंड में रात्रि विश्राम किया जाएगा।

यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोगों से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने बीते कल रविवार शाम से थौबल से यात्रा की शुरुआत की। यात्रा की शुरुआत के दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया पलेटफॉर्म पर लिखा था कि न्याय की हुंकार के रूप में, देश भर में हो रहे भयंकर अन्याय के विरुद्ध, आज से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत हो चुकी है।

एएनआई न्यूज एजेंसी से कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने यात्रा को लेकर रविवार को कहा, "यात्रा अभी शुरू हुई है और बहुत अच्छी शुरुआत हुई है। यात्रा आगे चलेगी और इस यात्रा का असर हमारे मनोबल पर पड़ेगा।हम जन की बात सुनने आ रहे हैं, मन की बात सुनाने नहीं। हम जनता का दुख-दर्द समझने, उनसे संवाद करने आ रहे हैं। और इसी ज़मीनी संवाद से निकलेगा शांतिपूर्ण, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण का विज़न। ‘भारत का विज़न’ - जिसका आधार समानता, भाईचारा और सद्भाव हो, जिसमें नफ़रत, हिंसा और एकाधिकार की कोई जगह न हो।

Created On :   15 Jan 2024 4:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story