लोकसभा चुनाव 2024: समय बहुत कम है, जल्द सीटों का बंटवारा होना चाहिए, लालू यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस को दी नसीहत

- लालू यादव ने कांग्रेस को लोकसभा चुनाव को लेकर दी नसीहत
- जल्द सीटों का बंटवारा होना चाहिए- लालू यादव
- बिहार में अभी नहीं हुआ इंडिया गठबंधन में सीटों का बंटवारा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन की ओर से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने जल्द सीट बंटवारा करने को कहा है। उन्होंने कांग्रेस से कहा कि लोकसभा चुनाव होने में कम समय बचा है। ऐसे में जल्द से जल्द सीट बंटवारा होना चाहिए। सीट का बंटवारा होते ही सभी लोग चुनाव में जुट जाए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर लालू यादव ने कहा कि उन्हें घूमना-फिरना बंद करके लोगों को इकट्ठा करने का काम करना चाहिए। यह सभी बातें लालू यादव ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कही हैं।
जल्द सीटों का बंटवारा होना चाहिए- लालू यादव
इंटरव्यू के दौरान लालू यादव ने इंडिया गठबंधन से कुछ नेताओं के छोड़कर जाने पर भी बड़ा बयान दिया है। इसके अलावा उन्होंने नीतीश कुमार के दोबारा एनडीए में शामिल होने पर इंडिया गठबंधन का पक्ष रखा। उन्होने कि जो लोग निकल गए, वे गए, लेकिन जनता हमारे साथ है। जनता कही नहीं निकली है। जनता इंडिया गठबंधन के साथ है। बंगाल की मुख्यमंत्री को लेकर लालू यादव ने दावा किया कि ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन से अलग नहीं होंगी। वह हम सभी के साथ लोकसभा चुनाव लडे़ंगी।
राहुल गांधी की यात्रा पर लालू यादव ने कहा कि जनजागरण के लिए यात्रा करना जरूरी है। घर बैठकर राजनीति नहीं होती है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव नजदीक होने के चलते राहुल गांधी को अपनी यात्रा खत्म कर सीट बंटवारा करना चाहिए। नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर लालू यादव ने कहा कि हम उनके पास नहीं जाते हैं, लेकिन वे बार-बार हमारे पास आते हैं।
इस बार इंडिया गठबंधन ही आएगी- लालू यादव
लालू यादव ने कहा कि वह कभी सांप्रदायकि ताकतों के सामने नहीं झुके हैं और ना ही झुकेंगे। वह उनका डट कर सामना करेंगे। उन्होने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि पीएम मोदी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं जीतेंगे। यह इंडिया गठबंधन जीतेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का भविष्य उज्जवल है। लालू यादव ने कहा कि मीडिया कहती है कि इस बार मोदी आएंगे। लेकिन मैं कहता हूं कि इस बार इंडिया गठबंधन ही आएगी।
Created On :   2 March 2024 12:14 AM IST