कांग्रेस को झटके पर झटका: उत्तराखंड में तीन दिन में आठ बड़े नेताओं के इस्तीफे से कांग्रेस में मचा हड़कंप

उत्तराखंड में तीन दिन में आठ बड़े नेताओं के इस्तीफे से कांग्रेस में मचा हड़कंप
  • पहाड़ी राजनीति में पिछड़ी कांग्रेस
  • तीन दिन से लगातार कांग्रेस नेता छोड़ रहे है पार्टी
  • कांग्रेस विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चलते पारा धीरे धीरे बढ़ने लगा है। राजनैतिक दलों के बीच नेताओं का आना जाना बना हुआ है। चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद भी इस्तीफों का दौर जारी है। उत्तराखंड में रविवार को दो बड़े कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देकर सबसे चौका दिया है। माना जा रहा है कि दिग्गज नेताओं के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। तीन दिन में आठ बड़े नेताओं के इस्तीफे से कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है।

जिन नेताओं ने कांग्रेस से बाय बाय की है, उनमें टिहरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ नेता धन सिंह नेगी और बदरीना

थ विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी शामिल है। दोनों ही नेताओं ने कांग्रेस को अलविदा कर दिया है। राजेंद्र भंडारी ने दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर ली है। सीएम पुष्कर सिंह धामी, मंत्री पीयूष गोयल , पौड़ी सीट से उम्मीदवार अनिल बलूनी और उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

शुक्रवार को गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद , शनिवार को पार्टी का चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता कांगेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं , पौड़ी से कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने पार्टी से इस्तीफा दिया। आज रविवार को टिहरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ नेता धन सिंह नेगी और बदरीनाथ विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कांग्रेस की प्राथमिकत सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विकासखंड कोट के पूर्व प्रमुख व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर और पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल भी कांग्रेस के हाथ का साथ छोड़ चुके है।

Created On :   17 March 2024 10:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story