यूपी विस उपचुनाव 2024: इंडिया गठबंधन का लक्ष्य जीत हासिल करना, अखिलेश यादव ने यूपी उपचुनाव को लेकर कही बड़ी बात

इंडिया गठबंधन का लक्ष्य जीत हासिल करना, अखिलेश यादव ने यूपी उपचुनाव को लेकर कही बड़ी बात
  • अखिलेश यादव ने यूपी उपचुनाव को लेकर कही बड़ी बात
  • इंडिया गठबंधन का लक्ष्य जीत हासिल करना- अखिलेश
  • जल्द होंगे यूपी की दस विस सीटों पर उपचुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस एक साथ गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव लड़ने जा रही है। जिसकी पुष्टि सपा चीफ अखिलेश यादव ने की है। राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि सवाल सीट का नहीं सवाल जीत का है। इंडिया अलायंस सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करेगा।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीएलओ हटा दो। अपना डीएम और कप्तान पोस्ट कर दो जो कहना मान रहा हो। ये कोई तैयारी है। फिर हराएंगे। मिल्कीपुर और 2027 का जनता इंतजार कर रही है।

दस सीट पर होंगे उपचुनाव

बता दें कि, यूपी की जिन दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, उनमें करहल, मिल्कीपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर विधानसभा सीट शामिल है। इनमें से नौ सीटों के विधायक सांसद बन गए हैं। इसलिए यह सीट खाली हुई है। वहीं, एक सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजना मिलने के बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई है।

यूपी की दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए कभी भी चुनाव का बिगुल बज सकता है। समाजवादी पार्टी इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी में लगी हुई है। सपा का फोकस सभी सीटें जीतने को लेकर है। इसी को लेकर सपा मुखिया ने कहा है कि इंडिया अलायंस कुल सीटों पर जीत हासिल करेगा। पहले माना जा रहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद सपा और बसपा के रास्ते अलग हो जाएंगे। इस पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि सवाल सीट का नहीं, बल्कि सवाल जीत का है।

Created On :   12 Sept 2024 5:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story