कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत: दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में एडमिट, जानें अब कैसा है स्वास्थ्य

दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में एडमिट, जानें अब कैसा है स्वास्थ्य
  • सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत
  • दिल्ली गंगाराम अस्पताल में हुई भर्ती
  • डॉक्टर्स ने कांग्रेस नेता का दिया हेल्थ अपडेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट कराया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सोनिया गांधी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनकी हालात ठीक है। डॉक्टर्स की टीम उनकी हेल्थ की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी को कल यानी शुक्रवार को हॉस्पिटल से डिसचार्ज किया जा सकता है। बता दें , पिछले साल सोनिया गांधी 78 साल की हो चुकी है।

डॉक्टर्स ने सोनिया गांधी का दिया हेल्थ अपडेट

इस बारे में पीटीआई ने रिपोर्ट पब्लिश की है। जिसके मुताबिक, सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन ने सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी साझा की है। हॉस्पिटल का कहना है, "उन्हें पेट से संबंधित किसी समस्या के कारण भर्ती कराया गया था। उनकी रूटीन चेकअप की गई, हालांकि कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है और पूरी संभावना है कि उन्हें शुक्रवार को सुबह तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वह डॉ. समीरन नंदी की देखरेख में हैं।"

बता दें, पिछले साल स्वास्थ्य खराब होने की वजह से दिसंबर में सोनिया गांधी कर्नाटक के बेलगावी मे आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हो पाई थी। दरअसल, इससे पहले सिंतबर में उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उस समय सोनिया गांधी को हल्के बुखार की शिकायत थी। इतना ही नहीं, बल्कि मार्च में भी उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। इसके एक दिन बाद हॉस्पिटल ने मेडिकल बुलेटिन जारी की थी। इसमें बताया गया था कि सोनिया गांधी पहले से स्वस्थ्य है।

कांग्रेस के नए मुख्यालय का किया था उद्धाटन

इससे पहले संसद के बजट सत्र के दौरान 13 फरवरी को सोनिया गांधी को राज्यसभा में नजर आई थी। उन्होंने राज्सभा में कई मुद्दों पर अपनी मांगें रखी थी। इस दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर उनके बयान से सियासी भूचाल आ गया था। मालूम हो कि कांग्रेस संसदीय दल की चीफ सोनिया गांधी ने 15 जनवरी 2025 को कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन किया था। इस भवन का निर्माण सोनिया गांधी के पार्टी अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान शुरू हुआ था।

Created On :   21 Feb 2025 12:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story