मध्य प्रदेश: मंत्री भूरिया से मिली सोलो महिला साइक्लिस्ट आशा मालवीय
![मंत्री भूरिया से मिली सोलो महिला साइक्लिस्ट आशा मालवीय मंत्री भूरिया से मिली सोलो महिला साइक्लिस्ट आशा मालवीय](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/06/1401067-.webp)
- कु. आशा मालवीय ने साइकिल यात्रा की
- सोलो महिला साइक्लिस्ट आशा मालवीय
- उनका उद्देश्य महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण
डिजिटल डेस्क, भोपाल। महिला-बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से गुरुवार को भोपाल में उनके निवास पर राष्ट्रीय खिलाड़ी और सोलो साइक्लिस्ट जिला राजगढ़ की कु. आशा मालवीय ने सौजन्य भेंट की। कु. आशा ने बताया कि वे सम्पूर्ण भारत में 26 हजार किलोमीटर की यात्रा करने वाली एकल महिला साइक्लिस्ट हैं। उनका उद्देश्य महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण है।
कु. आशा मालवीय ने साइकिल यात्रा की
उन्होंने बताया कि कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती पर उन्होंने कन्याकुमारी- कारगिल-सियाचिन-दिल्ली यात्रा कर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कु. आशा ने बताया कि वे दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित मोटरेबल रोड से होकर भोपाल पहुंची हैं। अब तक उन्होंने इस यात्रा में 17 हजार 200 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। पिछले 2 वर्षों में कु. आशा मालवीय ने लगभग 43 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा की है।
मंत्री भूरिया ने कु. आशा को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करने में कामयाब हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कु. आशा के हौसले ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है और वे अन्य बच्चियों के लिये एक प्रेरणा हैं।
Created On :   6 Feb 2025 10:22 PM IST