दिल्ली सियासत: बाबा साहेब अंबेडकर-भगत सिंह की तस्वीरों पर सियासत जारी, अब AAP नेता संजीव झा ने बीजेपी ने किए सवाल

बाबा साहेब अंबेडकर-भगत सिंह की तस्वीरों पर सियासत जारी, अब AAP नेता संजीव झा ने बीजेपी ने किए सवाल
  • दिल्ली में तस्वीरों को लेकर सियासी पारा हाई
  • आप नेता ने बीजेपी को घेरा
  • पीएम मोदी अंबेडकर से बड़े?- संजीव झा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरों को लेकर सियासत जारी है। आम आदमी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच आप नेता संजीव झा ने बीजेपी को घेरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब बाबा साहेब अंबेडकर से भी बड़े हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अंबेडकर का अपमान नहीं सहा जाएगा।

बीजेपी पर सवाल

संजीव झा ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भारतीय जनता पार्टी यह मानती है कि प्रधानमंत्री अब बाबा साहेब अंबेडकर से बड़े हो गए हैं। हमने विधानसभा अध्यक्ष से इस बारे में सवाल किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाबा साहेब के चित्र को हटाकर प्रधानमंत्री की फोटो लगाना संविधान और बाबा साहेब का अपमान है। विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी चिंता को नजरअंदाज किया और उन्हें मार्शल के जरिए विधानसभा से बाहर निकाल दिया।

अपमान को नहीं किया जाएगा नजरअंदाज

झा ने आगे कहा कि यह भी कहा कि हम बाबा साहेब के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर कोई कदम नहीं उठाया गया तो आम आदमी पार्टी का विरोध लगातार जारी रहेगा।

क्या है पूरा मामला?

आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर सोमवार (24 फरवरी) को दलित विरोधी और सिख विरोधी होने का आरोप लगाया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स अकाउंट पर विधानसभा में सीएम दफ्तर की तस्वीर शेयर की। जिसमें रेखा गुप्ता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महात्मा गांधी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फोटो देखी जा सकती है। आतिशी का दावा है कि दफ्तर से संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर हटा दी गई है। वहीं, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंबेडकर के अनुयायियों को इससे ठेस पहुंची है।

Created On :   26 Feb 2025 5:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story