Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता के सीएम बनने से सभी बीजेपी नेता नजर आ रहे हैं खुश, बांसुरी स्वराज ने दिल्ली के विकास में बताया नया सूर्योदय

रेखा गुप्ता के सीएम बनने से सभी बीजेपी नेता नजर आ रहे हैं खुश, बांसुरी स्वराज ने दिल्ली के विकास में बताया नया सूर्योदय
  • रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई सीएम
  • बांसुरी स्वराज ने बताया विकास का नया सूर्योदय
  • सभी लोगों ने जाहिर की अपनी खुशी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली को अपना नया सीएम रेखा गुप्ता के तौर पर मिल गया है। बुधवार की शाम को विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इनका शपथ ग्रहण समारोह भी शुरू हुआ है, जिसमें मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं। सभी नेताओं ने अपनी खुशी जाहिर की है। बांसुरी स्वराज का कहना है कि, दिल्ली में विकास का एक नया सूर्योदय होगा। इनके अलावा भी सभी नेता ने दिल्ली विकास और रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर अपनी खुशी जाहिर की है।

बांसुरी स्वराज का क्या है कहना?

बांसुरी स्वराज ने अपनी खुशी जताते हुए कहा कि, "जब हमारी बड़ी बहन रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेंगी तो उससे दिल्ली में विकास का एक नया सूर्योदय होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में वो विकास का नया अध्याय दिल्ली की जनता के लिए रेखांकित करेंगी।"

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने जताई खुशी

योगेंद्र चंदोलिया ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "नारी शक्ति का सम्मान करने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं...भारत की आधी आबादी महिलाओं की है। मंत्रिमंडल में युवा चेहरे हैं जो तेजी से विकास के लिए काम करेंगे।"

हर महिला के लिए गर्व की बात- दीया कुमार

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, "बहुत खुशी और हर महिला के लिए गर्व की बात है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। मैं PM मोदी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देती हूं। हर महिला बहुत खुश है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली का प्रशासन बहुत अच्छे से चलेगा।"

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का क्या है कहना?

"उनको और उनकी कैबिनेट को बहुत शुभकामनाएं। आशा करते हैं ये लोग अच्छा काम करेंगे। दिल्ली को एक अच्छी दिल्ली मिले। रेखा गुप्ता जिस तरह से चुनी गई, उससे एक चीज स्पष्ट हो जाती है कि एक विचारधारा के लोगों को ज्यादातर अब भाजपा बड़े-बड़े पदों पर भेज रही है।"

यह भी पढ़े -रेखा गुप्ता पहुंची रामलीला मैदान, देवेंद्र फडणवीस सहित कई दिग्गज नेता भी शामिल, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Created On :   20 Feb 2025 12:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story