भास्कर एक्सक्लूसिव: सीएम की कुर्सी पर बैठते ही रेखा गुप्ता को करना है इन पांच बड़ी चुनौतियों का सामना, आप भी जान लीजिए क्या हैं चैलेंजेस

  • प्रदूषण और ऑड-ईवन का निकलना होगा नया विकल्प
  • एमसीडी में पेंडिंग पड़े काम को भी करना होगा खत्म
  • आप की चुनौती का भी सामना रेखा गुप्ता को करना पड़ेगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की सीएम बनने के बाद रेखा गुप्ता को कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में उनकी ताजपोशी हुई। ऐसे में समझने की कोशिश करते हैं कि रेखा गुप्ता को दिल्ली में किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

महिला समृद्धि योजना को करना होगा लागू

दिल्ली बीजेपी सरकार को जल्द से जल्द महिला समृद्धि योजना लागू करना होगा। इसके तहत महिलाओं को 2500 रुपये मिलेंगे। चुनाव के दौरान बीजेपी ने इस योजना का जमकर प्रचार किया था। अब विपक्ष इस योजना को लागू करने के लिए सरकार पर दवाब बना रही है।

प्रदूषण और ऑड-ईवन का निकलना होगा नया विकल्प

साथ ही, राज्य में जारी प्रदूषण के बारे में भी नए प्लान पर काम करना होगा। इसके अलावा यमुना की सफाई करवाना भी बड़ा मुद्दा है। बीजेपी दिल्ली चुनाव के दौरान यमुना की सफाई को बड़ा मुद्दा बनाया था। राज्य में ऑड-ईवन के भी नया विकल्प तलाशने होंगे।

एमसीडी में पेंडिंग पड़े काम को भी करना होगा खत्म

सीएम रेखा गुप्ता खुद दिल्ली में तीन बार पार्षद का चुनाव जीत चुकी हैं। ऐसे में उनके सामने एमसीडी में पेंडिंग पड़े काम को भी खत्म करना होगा। साल 2022 के चुनाव में बीजेपी के हाथ एमसीडी निकल गई। हालांकि, इससे पहले 15 सालों तक बीजेपी के हाथ में ही एमसीडी रहा था।

आप की चुनौती का भी सामना रेखा गुप्ता को करना पड़ेगा

राज्य में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। राज्य में विपक्ष मजबूत हैं। विपक्षी पार्टी आप कांग्रेस से भी ज्यादा हमलावर दिखाई दे रही है। जिनकी चुनौती का भी सामना रेखा गुप्ता को ही करना पड़ेगा। अब देखना होगा कि रेखा गुप्ता राज्य में किस तरह से सरकार चलाती है।

Created On :   22 Feb 2025 5:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story