Delhi Politics: रेखा गुप्ता ने विपक्षी दलों को दी सलाह, कहा अपने मुद्दों पर दें ध्यान, CM ने AAP के आरोप का दिया जवाब

रेखा गुप्ता ने विपक्षी दलों को दी सलाह, कहा अपने मुद्दों पर दें ध्यान, CM  ने AAP के आरोप का दिया जवाब
  • रेखा गुप्ता का बड़ा दावा
  • आप पर भी साधा जोरदार निशाना
  • दिल्ली में गरमाई सियासत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनते ही सियारी पारा हाई होता जा रहा है। आम आदमी पार्ट लगातार भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाए जा रही है। इस बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी आरोपों का मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने यमुना की सफाई को लेकर कहा कि हमने शपथ लेते ही यमुना सफाई के लिए अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही, पहली कैबिनेट की बैटक में आयुष्मान योजना को भी मंजूरी मिल गई है। इसी के साथ दिल्ली सीएम ने आप को अपने निजि मुद्दों पर ध्यान देने की भी सलाह दी है। रेखा गुप्ता ने दावा किया कि विपक्षी दल के कई सदस्य अपने दल को छोड़ने के लिए तैयार हैं।

आयुष्मान योजना पर क्या बोलीं सीएम?

रेखा गुप्ता ने कहा कि हमने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को पारित किया। यह वही योजना है जिसे AAP ने सालों तक रोके रखा था। लेकिन हमने शपथ लेते ही इसे मंजूरी दे दी।

रेखा गुप्ता ने आप और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने 15 साल राज किया और AAP ने 13 साल राज किया। उन्होंने क्या किया, इस पर गौर करने के बजाय वे हमारे एक दिन पर सवाल कैसे उठा सकते हैं? हमने शपथ लेने के तुरंत बाद पहले दिन कैबिनेट मीटिंग की और हमने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे AAP ने रोक दिया था।

यमुना मुद्दे पर सीएम का बयान

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले ही दिन यमुना घाट का दौरा करके सफाई अभियान शुरू किया और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे 100 परसेंट वादे पूरे हों।

आपको बता दें कि, यमुना की सफाई को लेकर रेखा गुप्ता ने जल बोर्ड के साथ आज दोपहर 2 बजे बैठक की। इस मीटिंग में परवेश वर्मा भी उपस्थित थे।

Created On :   21 Feb 2025 6:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story