राजस्थान पॉलिटिक्स: पूर्व CM अशोक गहलोत का तीखा हमला, राज्य में महिला सुरक्षा से लेकर किसानों के मुद्दे पर भजनलाल सरकार को घेरा

पूर्व CM अशोक गहलोत का तीखा हमला, राज्य में महिला सुरक्षा से लेकर किसानों के मुद्दे पर भजनलाल सरकार को घेरा
  • भजनलाल सरकार पर हमलावर अशोक गहलोत
  • महिला सुरक्षा के मुद्दे पर साधा निशाना
  • किसानों के मुद्दे पर कही ये बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल सरकार पर हमलावर रुख अपनाया है। उन्होंने राजस्थान में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने भजनलाल सरकार से महिला सुरक्षा संबंध में गृह विभाग एवं पुलिस विभाग की बैठक के लिए समीक्षा करने की अपील की है। इस संबंध में अशोक गहलोत ने एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में पूछा कि बीजेपी के शासन में असुरक्षा के कारण क्या बालिकाओं का घर से निकलना तक बंद हो जाएगा?

अशोक गहलोत ने ट्वीट में लिखा, "मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी के शासन में राजस्थान नाबालिगों के साथ बलात्कार के मामलों में देश में नंबर 1 हो गया है। टोंक में नाबालिग दलित बालिका के साथ ब्लैकमेल कर सामूहिक बलात्कार एवं अजमेर में कई स्कूली छात्राओं के साथ ब्लैकमेलिंग एवं बलात्कार के मामले दिखाते हैं कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है।"

पूर्व सीएम ने भजनलाल सरकार पर लगाया आरोप

कांग्रेस नेता ने लिखा, "मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को महिला सुरक्षा के संबंध में गृह विभाग एवं पुलिस विभाग की बैठक कर समीक्षा करनी चाहिए कि राजस्थान में प्रतिदिन स्थिति गंभीर क्यों होती जा रही है।"

बता दें, राजस्थान के ब्यावर जिले के बिजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में 7 युवकों को हिरासत में लिया था। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दाम पर मूंगफली, बाजरा जैसी फसलों को बेचने पर मजबूर होने के लिए राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया था।

अशोक गहलोत ने मोदी की गांरटी पर उठाए सवाल

अशोक गहलोत ने आगे लिखा, "राजस्थान में बीजेपी ने सत्ता में आने के लिए किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल खरीद का वादा किया। परन्तु आज राजस्थान के किसान परेशान हैं कि मूंगफली, बाजरा जैसी फसलों को बाजार में एमएसपी से कम दाम पर बेचने पर मजबूर हैं।"

इतना ही नहीं बल्कि अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी सरकार पर किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली,पानी नहीं देने का आरोप लगाय है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को फसलों का दाम देने में असमर्थ है। पूर्व सीएम नेदावा किया कि बीजेपी के झांसे में फंसकर वोट देने वाले किसान मायूस होकर मोदी की गारंटी के फ्लॉप होने का तमाशा देख रहे हैं।

Created On :   19 Feb 2025 1:35 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story