बजट सत्र: राहुल गांधी ने सदन में महाराष्ट्र मतदाता सूची को लेकर उठाए सवाल, अब शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने व्यक्त किया आभार

- महाराष्ट्र चुनाव को लेकर भी सदन में बरसे राहुल गांधी
- सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने व्यक्त किया आभार
- मतदाता पंजीकरण में छेड़खानी हुई है- प्रियंका चतुर्वेदी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा सदन में महाराष्ट्र चुनाव में मतदाता की संख्या के साथ छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया। जिस पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का बयान सामने आया है। शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- मैं राहुल गांधी का आभार व्यक्त करना चाहती हूं कि आज उन्होंने लोकसभा में इस मामले को उठाया है। जिस तरह से मतदाता पंजीकरण में छेड़खानी हुई है उसे महाराष्ट्र का बच्चा-बच्चा जानता है।
शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- उन्होंने (राहुल गांधी) एक आंकड़ा दिया है कि 70 लाख एडिशन हुए हैं जो लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच किए गए हैं। ये नंबर कहां से आए? हर देशवासी के मन में ये प्रश्न चिन्ह है लेकिन केवल चुनाव आयोग के कान तक यह बात नहीं आई है। इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
राहुल गांधी ने उठाया महाराष्ट्र चुनाव का मुद्दा
बता दें कि, सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा सदन में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा- मैं महाराष्ट्र चुनाव के बारे में कुछ डेटा, कुछ जानकारी इस सदन के ध्यान में लाना चाहता हूं। लोकसभा चुनाव जिसमें INDIA गठबंधन जीता था। हिमाचल प्रदेश की मतदाता जनसंख्या महाराष्ट्र की मतदाता सूची में जुड़ गई, यानी हिमाचल प्रदेश की पूरी जनसंख्या महाराष्ट्र की मतदाता सूची में जुड़ गई थी। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच में अचानक से करीब 70 लाख नए मतदाता आ गए।
Created On :   3 Feb 2025 10:20 PM IST