संसद पर संविधान पर चर्चा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान पर चर्चा के लिए आज लोकसभा में जवाब देंगे

- भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ
- लोकसभा के बाद 16-17 दिसंबर को राज्यसभा में होगी बहस
- पक्ष-विपक्ष ने बनाई रणनीति
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर आज निम्न सदन लोकसभा में चर्चा होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान पर चर्चा के लिए आज लोकसभा में जवाब देंगे। इस दौरान लोकसभा में हंगामा होने के आसार रहेंगे। लोकसभा के बाद 16-17 दिसंबर को राज्यसभा में बहस होगी। सोमवार 16 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में चर्चा करेंगे।
पीएम के जवाब दिए जाने के साथ संविधान पर विशेष बहस का समापन होगा। संविधान पर चर्चा के दौरान पक्ष और विपक्ष के कई नेता सदन में शामिल होंगे। राजनैतिक दलों ने अपने सांसदों को संविधान पर हो चर्चा पर शामिल होने के लिए व्हिप जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जवाब दिए जाने के साथ संविधान पर विशेष बहस का समापन होगा।
लोकसभा में संविधान पर चर्चा का आज दूसरा दिन है। दो दिवसीय बहस से पहले पीएम मोदी ने सरकार में शामिल वरिष्ठ मंत्रियों के साथ एक रणनीतिक बैठक की। विपक्ष ने भी अपनी रणनीति तैयार की है।
Created On :   14 Dec 2024 10:37 AM IST