विकास और शांति: पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में प्रतिबंधित संगठनों के साथ समझौतों से शांति एवं समृद्धि आई - गृहमंत्री

- 10 सालों में प्रतिबंधित संगठनों के साथ तीन समझौते हुए
- अगरतला में त्रिपुरा सरकार के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया
- बीजेपी नेतृत्व वाला गठबंधन 2018 से त्रिपुरा में शासन कर रहा है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि त्रिपुरा देश के अन्य क्षेत्रों से पूरी तरह से जुड़ गया है। शाह ने आगे कहा पूर्वोत्तर राज्य में प्रतिबंधित संगठनों के साथ समझौतों से शांति एवं समृद्धि आई है। गृह मंत्री शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम अगरतला में त्रिपुरा सरकार के नियुक्ति पत्र वितरण प्रोग्राम को संबोधित किया। शाह ने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा।
शाह ने कहा कि त्रिपुरा में बीजेपी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने पिछले 7 सालों में कांग्रेस एवं वाममोर्चा के कई दशकों के शासन की तुलना में अधिक उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछले 10 सालों में प्रतिबंधित संगठनों के साथ हुए तीन समझौतों से त्रिपुरा में शांति और समृद्धि आई है।
त्रिपुरा में माणिक साहा के नेतृत्व वाली सरकार के बारे में शाह ने कहा बिना किसी भेदभाव के मल्टी-टास्किंग स्टाफ (ग्रुप-डी) के 2,806 पदों के लिए भर्ती अभियान राज्य की साहा सरकार ने पूरा कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से इस बात पर जोर देती रही हैं कि पिछले कुछ सालों में त्रिपुरा और देश के बाकी हिस्सों के बीच भूमि, हवाई और रेल संपर्क में ठीक ठाक तरीके से जुडा है। बीजेपी नेतृत्व वाला गठबंधन 2018 से त्रिपुरा में सरकार चला रहा है।
Created On :   5 Feb 2025 8:08 PM IST