दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: पहले दिन केवल 9 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र, जानिए किस पार्टी के नेता ने भरा पर्चा

- 5 फरवरी को दिल्ली में होंगे विधानसभा चुनाव
- 8 फरवरी को आएंगे चुनावी नतीजे
- राज्य में सियासत गर्म
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में नामांकन के पहले दिन कुल 9 उम्मीदवारों ने अलग-अलग विधानसभा सीटों से अपना नामांकन दाखिल किया। इन 9 कैंडिडेट्स में राइट टू रिकॉल पार्टी के 6, राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी और गरीब आदमी पार्टी के एक-एक कैंडिडेट शामिल हैं। इसके अलावा एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी अपना नामांकन दर्ज कराया है।
10 जनवरी से दिल्ली में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 17 जनवरी तक है। 5 फरवरी को दिल्ली की सभी सीटों पर वोटिंग होगी। जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।
17 जनवरी के बाद नामांकन मंजूर नहीं किए जाएंगे। इसके बाद 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की आखिरी तारीख 20 जनवरी को है। राज्य में कुल 70 सीटों पर 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके नतीजे 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी। जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बनेगी। राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है। राज्य में बीते दस साल से अरविंद केजरीवाल की सरकार है।
राज्य में सियासत तेज
बीजेपी ने 29 सीटों और कांग्रेस ने 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। राज्य में नई दिल्ली और कालकाजी सीट पर मुकबला दिलचस्प हो गया है। नई दिल्ली सीट से 'आप' के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कालकाजी सीट से सीएम आतिशी चुनाव लड़ रही है।
सभी पार्टियों की ओर से लगातार कई तरह की घोषणा की जा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने अपने पुराने वादों के अलावा अन्य कई घोषणाएं की है। राज्य में बीजेपी और कांग्रेस इस बार केजरीवाल की पार्टी को सत्ता से बाहर करने की पुरजोर कोशिश कर रही है। हालांकि, अब यह चुनावी नतीजों से ही स्पष्ट होगा कि राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है।
Created On :   10 Jan 2025 8:44 PM IST