दिल्ली सियासत: 'अब देखते हैं युमना कितनी साफ होती है...', कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बीजेपी पर साधा निशाना

अब देखते हैं युमना कितनी साफ होती है..., कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बीजेपी पर साधा निशाना
  • कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बीजेपी पर साधा निशाना
  • कहा- अब देखते हैं युमना कितनी साफ होती है
  • 8 फरवरी को बीजेपी को मिली बड़ी जीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार को शपथ ग्रहण हो गया। बीजेपी नेता रेखा गुप्ता अब दिल्ली की सीएम बन गई है। इस बीच रेखा गुप्ता पर कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने निशाना साधा। उन्होंने- मैं उन्हें बधाई देती हूं, उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। लेकिन ये बयान और दावे तो 10 साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है 7 सांसद इनके हैं, MCD इनकी है अब सरकार भी इनकी है तो देखते हैं यमुना कितनी साफ होती है।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर

रेखा गुप्ता दिल्ली के शालीमार बाग से विधायक हैं। उन्हें 68,200 वोट मिले। रेखा गुप्ता ने आप नेता बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। साथ ही, मौजूदा समय में वह देश की दूसरी सीएम बनने जा रही हैं। वहीं, बीजेपी की ओर से इस वक्त रेखा गुप्ता पहली सीएम होंगी।

हरियाणा के जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वो दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष रही हैं। इसके अलावा 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं। हालांकि, दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत नहीं हासिल किया था।

8 फरवरी को बीजेपी को मिली बड़ी जीत

आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। जिसमें बीजेपी को बड़ी जीत मिली। 11 दिन बाद बीजेपी ने 19 फरवरी की शाम को सीएम पद का ऐलान किया। इस बार के दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने 27 साल बाद बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी को राज्य में 70 में से 48 सीटें मिली हैं।

चुनावी नतीजों के बाद से ही बीजेपी खेमे से कई नाम सामने आने लगे थे। जिस पर मीडिया में भी चर्चा थी। लेकिन अब पार्टी ने रेखा गुप्ता को सीएम बनाने का फैसला लिया। सीएम फेस को लेकर सबसे अधिक चर्चा प्रवेश वर्मा की हो रही थी। इस बार के चुनाव में प्रवेश वर्मा ने आप के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराया था। ऐसे में पार्टी में उनका कद बढ़ा है। हालांकि, डिप्टी सीएम की कमान प्रवेश वर्मा को मिल सकती है। अभी बीजेपी ने डिप्टी सीएम फेस को लेकर कोई बड़ा ऐलान नहीं किया है।

Created On :   20 Feb 2025 10:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story