ट्रांसजेंडर सोनम को यूपी ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का उपाध्यक्ष चुना गया

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी चुनाव में योगी सरकार हर मोर्चे पर अपने को मजबूत करने में जुट गई है। बता दें कि बुधवार को ट्रांसजेंडर नेता सोनम को यूपी ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का उपाध्यक्ष चुना गया है। साथ में ही योगी सरकार ने सोनम को राज्यमंत्री का दर्जा भी दिया है। राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद सोनूम ने भाजपा को फिर से सत्ता में लौटने का दावा किया है।
— ANI UP (@ANINewsUP) November 17, 2021
सपा को दिया श्राप!
बात दें कि ट्रांसजेंडर नेता सोनम ने दावा किया है कि भाजपा फिर से सत्ता में लौटेगी। सोनम समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोली हैं, उन्होंने अखिलेश यादव को श्राप दे दिया कि वो अपने जीवन में कभी सत्ता में वापस नहीं आएंगे। आपको बता दें कि ट्रांसजेंडर की नेता सोनम ने कुछ महीने पहले भी अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर जमकर निशाना साधा था। सोनम ने अखिलेश और शिवपाल की फूट को घातक बताया था। 2020 में सल्तानपुर पहुंची ट्रांसजेंडर नेता सोनम ने कहा था, समाजवादी पार्टी में आपसी फूट की वजह से कमजोरी देखी जा रही है। उन्होंने हिदायत दी थी कि दोनों नेता अगर 2022 में मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो मुश्किल आसान हो सकती है। योगी सरकार ने ट्रांसजेंडर नेता को राज्यमंत्री का दर्जा देकर उनके कुनबे को अपने पक्ष में साधने का प्रयास किया है।
फोटो क्रेडिट- एएनआई
Created On :   17 Nov 2021 10:26 PM IST