कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है, पार्टी को करेगी मजबूत

- यात्रा से एकजुटता का संदेश
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत की। पार्टी सांसद राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता और सांसद पी. चिदंबरम, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य ने कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम में पदयात्रा शुरु की है।
तमिलनाडु: कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत की। पार्टी सांसद राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता और सांसद पी. चिदंबरम, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य ने कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम में पदयात्रा शुरु की हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2022
(सोर्स: कांग्रेस) pic.twitter.com/YHV0KO99Jh
यात्रा को लेकर पार्टी के महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने कहा कि हमने कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की है। यात्रा 3,570 किमी लंबी है, पिछले 1 घंटे में हमने लगभग 4.5 किमी की दूरी तय की है। यात्रा भाजपा की विभाजन की राजनीति के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए है। यह यात्रा पार्टी को भी मजबूत करेगी।
हमने आज कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की है। यात्रा 3,570 किमी लंबी है, पिछले 1 घंटे में हमने लगभग 4.5 किमी की दूरी तय की है। यात्रा भाजपा की विभाजन की राजनीति के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए है। यह यात्रा पार्टी को भी मजबूत करेगी: जयराम रमेश, कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार pic.twitter.com/ds6uKNtRhg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2022
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की यात्रा को शानदार बताया। सीएम गहलोत ने मीडिया को यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा को लेकर देश की जनता में काफी उत्साह है। गहलोत ने आगे कहा कि ये यात्रा भाईचारे और एकता के लिए निकाली जा रही है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा।
यात्रा की शरूआत शानदार हुई है, पूरे देश से लोग यहां आए हैं, लोगों में काफी उत्साह है। भाईचारे और एकता के लिए यह यात्रा की जा रही है। वे (BJP) बौखला गए हैं इसलिए कभी पाकिस्तान की बात करते हैं कभी भारत की बात करते तो कभी यात्रा की बात करते हैं: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत https://t.co/Jrvb2Xmn2q pic.twitter.com/GdEmuc4gt9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2022
यूपी उपमुख्यमंत्री कोशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा , डिप्टी सीएम ने कहा राहुल गाँधी मनोरंजन के लिए यात्रा निकाल रहे है।
Created On :   8 Sept 2022 11:52 AM IST