सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की मिली धमकी

डिजिटल डिस्क मुंबई। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी फोन पर दी गई है। महाराष्ट्र पुलिस के कंटोल रूम में अंजान व्यक्ति ने फोन कर कहा कि मैं एकनाथ शिंदे को उड़ा दूंगा। कॉलर ने धमकी देने के बाद फोन को काट दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल नंबर 112 नंबर पर सोमवार (10अपैल) को देर शाम फोन किया गया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने पुलिस से सीएम एकनाथ शिंदे को उड़ा देने की धमकी दिया।
कॉलर गिरफ्तार
सीएम को जान से मार देने की धमकी देने वाले कॉलर की लोकेशन ट्रेस करके पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।बताया जा रहा है कि जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है वह मुंबई के धारावी का रहने वाला है। पूछताछ में जानकारी मिली की उसने जब फोन लगाया तो तब उसने शराब पी रखा था।
Created On :   11 April 2023 10:23 AM IST