कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आमने सामने हो सकते हैं थरूर और गहलोत

- दोनों ने देखी प्रतिनधियों की सूची
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनावी चहल पहल शुरू हो गई है। अभी तक कई राज्यों से कांग्रेस ने प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने पर सहमति दी है। लेकिन राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त होने के चलते अध्यक्ष बनने से साफ मना कर दिया है। वहीं राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बार बार राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष बनने को लेकर आग्रह करने को कहा, सीएम गहलोत ने साफ तौर पर कह दिया कि यदि राहुल गांधी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं करेंगे, तो कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी और आलाकमान के निर्देश पर मैं सीएम गहलोत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करूंगा। इससे पहले गहलोत ने अपने सभी विधायकों से सीएम आवास पर देर रात बैठक की। उसके बाद सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए गहलोत दिल्ली पहुंचे।
कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंदर 4-5 दिन पहले प्रस्ताव रखा था कि राहुल गांधी जी को अध्यक्ष पद स्वीकार करना चाहिए। अगर वे पार्टी अध्यक्ष के रूप में दौरा करेंगे तो पार्टी की एक अलग छवि बनेगी। मैं एक बार और प्रयास करूंगा। इसके पीछे तर्क देते हुए गहलोत ने कहा कि आज देश की जो स्थिति है उसके लिए कांग्रेस का मजबूत होना बहुत जरूरी है। कांग्रेस की मजबूती के लिए जहां मेरी आवश्यकता होगी, मैं पीछे नहीं हटूंगा।
आज देश की जो स्थिति है उसके लिए कांग्रेस का मजबूत होना बहुत जरूरी है। कांग्रेस की मजबूती के लिए जहां मेरी आवश्यकता होगी, मैं पीछे नहीं हटूंगा...: कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत pic.twitter.com/mZV3LDELH8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2022
मैंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंदर 4-5 दिन पहले प्रस्ताव रखा था कि राहुल गांधी जी को अध्यक्ष पद स्वीकार करना चाहिए। अगर वे पार्टी अध्यक्ष के रूप में दौरा करेंगे तो पार्टी की एक अलग छवि बनेगी। मैं एक बार और प्रयास करूंगा: कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत pic.twitter.com/zRphceN5Xj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2022
वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट का कहना है कि अधिकांश राज्यों ने कहा है कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष होना चाहिए। चुनाव लड़ेंगे या नहीं ये उनका फैसला है, लेकिन एक बात तय है कि 17 अक्टूबर को जब वोटिंग होगी तब पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा।
अधिकांश राज्यों ने कहा है कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष होना चाहिए। चुनाव लड़ेंगे या नहीं ये उनका फैसला है, लेकिन एक बात तय है कि 17 अक्टूबर को जब वोटिंग होगी तब पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा: राजस्थान के टोंक से कांग्रेस विधायक सचिन पायलट, कोच्चि, केरल pic.twitter.com/f3WwLWeXDg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2022
दूसरी तरफ कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर की सोनिया गांधी से मुलाकात हुई थी, थरूर की सोनिया गांधी से हुई मुलाकात को कांग्रेस अध्यक्ष पद से जोड़ कर देखा जा रहा था। अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की है। थरूर की मिस्त्री से मुलाकात को अध्यक्ष चुनाव से ही जोड़कर देखा जा रहा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2022
(सौजन्य: AICC) pic.twitter.com/vmNFXXWcuw
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा है कि जो कोई भी कांग्रेस पार्टी का नेता अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं उनको 10 प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर की जरूरत होगी। अगर 10 प्रतिनिधि किसी व्यक्ति को मनोनीत करे और वो हां बोले तभी नामांकन स्वीकार किया जाएगा।
जो अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं उनको 10 प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर की जरूरत होगी। अगर 10 प्रतिनिधि किसी व्यक्ति को मनोनीत करे और वो हां बोले तो वो नामांकन स्वीकार किया जाएगा: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, दिल्ली pic.twitter.com/ttslVqkgYl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2022
इन दोनों मुलाकातों और चर्चा से ये साफ माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए पार्टी की ओर से शशि थरूर और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनावी मैदान में आमने सामने हो सकते है।
Created On :   21 Sept 2022 3:44 PM IST