बीजेपी से निलंबित विधायक राजा सिंह को कोर्ट से मिली राहत, अदालत के आदेश के खिलाफ में मुस्लिम समुदाय कर रहा है विरोध प्रदर्शन

- राजा के पक्ष विपक्ष में प्रदर्शन
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद, आनंद जोनवार। तेलंगाना में पैगंबर पर विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा के निलंबित नेता राजा सिंह को अदालत से राहत मिल गई है। अदालत आदेश के विरोध में मुस्लिम समुदाय की ओर से हैदराबाद के दबीरपुरा में भारी संख्या में इकट्ठा होकर विरोध किया जा रहा है।
तेलंगाना: भाजपा के निलंबित नेता राजा सिंह को रिहा करने के अदालत के आदेश के बाद हैदराबाद के दबीरपुरा में लोगों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर उसका विरोध किया। (23.08) pic.twitter.com/yyllnMepbU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2022
आपको बता दें विधायक ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के एक कार्यक्रम को लेकर धमकी भरी टिप्पणी के साथ शो को रद्द करने की मांग की थी। इसी दौरान उन्होंने पैंगबर को लेकर तथाकथित विवादित बयान दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तथाकथित विवादित वीडियो का मुस्लिम समुदाय सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। विधायक राजा सिंह के खिलाफ कई राजनैतिक दल भी विरोध दर्ज करा चुके हैं।बीजेपी विधायक के बयान को कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते ध्रुवीकरण की राजनीति से जोड़ कर भी देखा जा रहा है।
आपको बता दे पुलिस हिरासत से पहले बीजेपी विधायक राजा सिंह ने अपने विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। विधायक ने आगे कहा था कि मेरे खिलाफ केस दर्ज क्यों किया गया। क्या हमारे राम, राम नहीं हैं। माता-सीता हमारी मां नहीं है। अगर है तो एकतरफा कार्रवाई क्यों?
बीजेपी ने तेलंगाना में विरोध को देखते हुए विधायक राजा सिंह को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पार्टी ने कारण बताओं नोटिस भेजकर दस दिन के भीतर जवाब मांगा है। इससे पहले विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
बीजेपी विधायक राजा सिंह पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देकर चौतरफा घिरते हुए नजर आ रहे है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे विवादित भड़काऊ बयान पर हैदराबाद में बवाल मचा हुआ है। मुस्लिम समुदाय विधायक के विरोध में सड़क पर उतर आया है।
हैदराबाद में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाले तेलंगाना से बीजेपी विधायक राजा को हैदराबाद सिटी टास्कफोर्स और शाहीनयथगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश होने के बाद विधायक को न्यायालय से राहत मिल गई। जिसका अब विरोध किया जा रहा है।
Created On :   24 Aug 2022 8:23 AM IST