पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव , बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि

- अंतिम दर्शन
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव , बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव अपने अंतिम सफर पर निकल पड़े हैं। कुछ ही देर में वो पंचतत्व में विलीन होंगे। उनके अंतिम दर्शनों के लिए आखिरी पड़ाव तक लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। देशभर के कई बड़े नेता उन्हें अंतिम विदाई देने सैफई पहुंचे हैं। अंतिम विदाई से पहले घर परिवार के लोगों ने भी उन्हें विधिवत अंतिम विदाई दी।
#WATCH उत्तर प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ अंतिम संस्कार से पहले की विधियां की। pic.twitter.com/dS4oCEEc2u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2022
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को नुमाइश ग्राउंड पंडाल में लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की लंबी कतार लगी हुई है।
#WATCH उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को नुमाइश ग्राउंड पंडाल में लाया गया। pic.twitter.com/yElTizld5U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2022
मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर करीब दो बजे सैफई पहुंचेंगे। अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।
खबरों के मुताबिक सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार डेढ़ क्विंटल चंदन की लकड़ियों से किया जाएगा। सपा कार्यकर्ता भारी तादाद में सैफई पहुंच चुके हैं।
Created On :   11 Oct 2022 11:41 AM IST