गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, आजाद के समर्थन में पांच विधायकों ने भी दिया इस्तीफा

- कांग्रेस को झटका
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कभी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। आपको बता दे कुछ समय पहले ही सुनीव जाखड़ ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। जाखड़ ने कहा ये कांग्रेस को अपनी कमजोरियों को देखने का समय है। क्यों आज इतने बड़े नेता कांग्रेस छोड़ कर गए? इस पर विचार करने के बजाय कांग्रेस एक ही बात कर रही है कि उन्होंने धोखा दिया है। मैंने जो-जो बातें कही थी उन सब पर गुलाम नबी आज़ाद साहब ने मुहर लगा दी है। गुलाम नबी आज़ाद का इस्तीफा अंत की शुरूआत है। ये सिलसिला चलता चला जाएगा। कांग्रेस का अंत अभी और गति पकड़ेगा
जम्मू-कश्मीर के पीसीसी अध्यक्ष जी. एम. सरूरी ने गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के समर्थन में कहा है कि उन्होंने जो फैसला लिया है उनके समर्थन में हम 5 विधायकों ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने वाले में जी. एम. सरूरी, हाजी अब्दुल राशिद, मोहम्मद अमीन भट, गुलजार अहमद वानी और चौधरी मोहम्मद अकरम शामिल है। जिन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
गुलाम नबी आजाद साहब ने जो फैसला लिया है और उनके समर्थन में हम 5 विधायकों ने इस्तीफा दिया है: जम्मू-कश्मीर के PCC अध्यक्ष जी. एम. सरूरी https://t.co/EpeMKJHCYv pic.twitter.com/DUUi50nJea
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2022
इस्तीफे के बाद गुलाब नबी आजाद ने पहला बयान दिया, उन्होंने अपने समर्थकों से कहा जल्द ही हम जम्मू कश्मीर आ रहे है।
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। आजाद के इस्तीफे को कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा है। आजाद ने पांच पन्नों की चिट्ठी लिखकर सोनिया गांधी को भेजी हैं। आजाद कई दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे। आजाद ने पार्टी पर सुनवाई न होने का आरोप लगाया ।
आजाद ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा स्लोगन पर प्रहार करते हुए लिखा है कि आज कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि कांग्रेस जोड़ो यात्रा की जरूरत है।
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दिया। pic.twitter.com/eW1UnKnRz7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2022
गुलाब नबी आजाद ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफे का पत्र लिखा है। आजाद ने पत्र में लिखा है कि, "बड़े अफसोस और बेहद भावुक दिल के साथ मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अपना आधा सदी पुराना नाता तोड़ने का फैसला किया है
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे गए गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के पत्र में उन्होंने लिखा, "बड़े अफसोस और बेहद भावुक दिल के साथ मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अपना आधा सदी पुराना नाता तोड़ने का फैसला किया है।" pic.twitter.com/onqjlC67OL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2022
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दिया। pic.twitter.com/3PCzK0Y4nN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2022
आजाद ने अपने पत्र में सोनिया को लिखा है कि आपके द्वारा राहुल को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कांग्रेस बर्बाद हुई, सनकी और अनुभवहीन लोगों का पार्टी पर दबदबा होने लगा और ऐसे लोग पार्टी चलाने लगे। 2019 में हार के बाद कांग्रेस की हालात और बदतर होने लगी।
इससे पहले आजाद ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। आजाद ने कांग्रेस पर अपने करीबियों को तोड़ने का आरोप भी लगाया था।
Created On :   26 Aug 2022 11:40 AM IST