राहुल का बयान, बीजेपी का अभियान, लोकतंत्र की बात करना राष्ट्रविरोधी नहीं : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बजट सत्र के दूसरे चरण में अडानी और राहुल गांधी के द्वारा लंदन में दिए गए बयान पर सदन में लगातार हमला जारी हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों दल एक दूसरे पर हमलावर हैं। एक तरफ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा राहुल गांधी के बयान को देशविरोधी बता रहे हैं, इसके लिए बीजेपी देशव्यापी माफी अभियान चलाएगी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा है कि वो खुद ही राष्ट्रविरोधी हैं और दूसरो को वो राष्ट्रविरोधी कह रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और वो अडानी मामले, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को छुपाने के लिए वो ऐसी बातें कर रहे हैं। क्या राहुल गांधी कभी राष्ट्रविरोधी हो सकते हैं?
वो खुद ही राष्ट्रविरोधी हैं और दूसरो को वो राष्ट्रविरोधी कह रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और वो अडानी मामले, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को छुपाने के लिए वो ऐसी बातें कर रहे हैं। क्या राहुल गांधी कभी राष्ट्रविरोधी हो सकते हैं?: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे https://t.co/9lnV5nFzT4 pic.twitter.com/5HQUCsP3pc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2023
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा लोकतंत्र के बारे में अगर कहीं भाषण होता है और कोई उस पर बात करे तो क्या वो राष्ट्रविरोधी होते हैं? खुद मोदी जी ने 6-7 देशों में जाकर भारत के नागरिकों का अपमान किया तो पहले उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
लोकतंत्र के बारे में अगर कहीं भाषण होता है और कोई उस पर बात करे तो क्या वो राष्ट्रविरोधी होते हैं? खुद मोदी जी ने 6-7 देशों में जाकर भारत के नागरिकों का अपमान किया तो पहले उन्हें माफी मांगनी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2023
इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि देश विरोधी गतिविधियों में कांग्रेस पार्टी शामिल हो गई है। जनता द्वारा बार-बार नकार दिए जाने के बाद अब राहुल गांधी इस देशविरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं
दुर्भाग्य की बात यह है कि देश विरोधी गतिविधियों में कांग्रेस पार्टी शामिल हो गई है। जनता द्वारा बार-बार नकार दिए जाने के बाद अब राहुल गांधी इस देशविरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं: विदेश में राहुल गांधी के बयान पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, दिल्ली pic.twitter.com/rpSHQ2Sg0v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2023
एक ओर आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और वहीं जी20 की बैठकें हो रही हैं, राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं। मैं राहुल गांधी से जानना चाहता हूं इसके पीछे उनकी मंशा क्या है?
एक ओर आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और वहीं जी20 की बैठकें हो रही हैं, राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं। मैं राहुल गांधी से जानना चाहता हूं इसके पीछे उनकी मंशा क्या है?: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2023
किसी दूसरे देश द्वारा भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की मांग करना भारत की संप्रभुता पर हमला है। मैं राहुल गांधी से जानना चाहता हूं कि यूरोप-अमेरिका को भारत के मामलों में दखल देने के लिए उकसाने के पीछे उनकी क्या मंशा है? आपको इसके लिए माफी मांगनी होगी।
#WATCH किसी दूसरे देश द्वारा भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की मांग करना भारत की संप्रभुता पर हमला है। मैं राहुल गांधी से जानना चाहता हूं कि यूरोप-अमेरिका को भारत के मामलों में दखल देने के लिए उकसाने के पीछे उनकी क्या मंशा है? आपको इसके लिए माफी मांगनी होगी: जेपी नड्डा, BJP pic.twitter.com/OJFtdPv1K7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2023
Created On :   17 March 2023 11:05 AM IST