मनमोहन का हाल जानने एम्स पहुंचे राहुल

डिजिटल डेस्क, नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गये जहां उन्होंने छाती में जकड़न तथा अन्य समस्याओं को लेकर भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉ सिंह को बुखार, सांस लेने में दिक्कत तथा छाती में जकड़न की शिकायत के कारण एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के सूत्रों ने बताया कि डाक्टरों का एक दल लगातार उनकी जांच कर रहा है और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। उनका स्वास्थ्य स्थिर है। पूर्व प्रधानमंत्री को बुधवार शाम को यहां एम्स में भर्ती कराया गया था। वह दो-तीन दिन से बुखार से भी पीड़ति थे जिसके कारण उनकी छाती में जकड़न भी हो रही थी। इसलिए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें एम्स में भर्ती होने की सलाह दी थी।
वार्ता
Created On :   14 Oct 2021 8:08 PM IST