सीएम भगवंत मान कल बनेंगे दूसरी बार दूल्हा, मशहूर डॉक्टर बनेंगी जीवन संगिनी

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। सीएम डॉ गुरप्रीत कौर से परिणय-सूत्र में बंधेंगे। 48 साल के भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने इंद्रजीत कौर से शादी की थी, जिनसे उन्होंने आपसी सहमति के साथ 2015 में तलाक ले लिया था। पहली बीवी से मान साहब के दो बच्चे हैं, जो फिलहाल अमेरिका में हैं।
जानकारी के मुताबिक, भगवंत मान गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में गुरप्रीत के साथ शादी करेंगे, जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रनुख अरविंद केजरीवाल सहित बहुत खास लोग शामिल होंगे।
पंजाब के विकास के लिए छोड़ा था परिवार
कॉमेडियन/अभिनेता से से राजनेता बने भगवंत मान ने पंजाब की जनता की सेवा करने के लिए परिवार से दूरी बना ली थी। मान 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने थे और इसके बाद 2019 में भी उन्होंने इस सीट पर कब्जा जमाया था। 2015 में इंद्रजीत कौर से तलाक के समय भगवंत मान ने कहा था कि वे राजनीति की वजह से परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं, यहीं कारण है कि जो उनकी पत्नी ने उनसे दूरी बना ली है। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था, "उन्होंने पंजाब को अपने परिवार के ऊपर चुना। राजनीति के लिए वे पत्नी से अलग हो रहे हैं।"
बता दे, भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मार्च में आयोजित हुए विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल कर अपनी सरकार बनाई थी, जिसकी बागडोर 16 मार्च 2022 पंजाब के सीएम के तौर पर भगवंत मान को सौंपी गई थी।
पिता के शपथ समारोह में शामिल हुए थे दोनों बच्चें
भगवंत मान की पत्नी से उनके दो बच्चे भी हैं, जिसमें एक 21 वर्षीय बेटी सीरत कौर मान और 17 वर्षीय बेटा दिलशान मान हैं। फिलहाल दोनों ही बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। पिता भगवंत मान ने जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो दोनों ही बच्चे उस समारोह में शामिल हुए थे। पत्नी से तलाक के बाद पहली बार बच्चों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान को देखा गया था।
Created On :   6 July 2022 2:23 PM IST