उत्तराखंड में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। केंद्रीय नेतृत्व और बीजेपी हाईकमान ने पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। विधानसभा चुनाव के बाद से कौशिक के स्थान पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण नेता को संगठन की कमान सौंपे जाने की चर्चाएं थीं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने महेन्द्र भट्ट को भाजपा उत्तराखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया pic.twitter.com/prfE3TWU2J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2022
पूर्व विधायक की हाल ही के दिनों में पार्टी प्रेसिडेंट से मुलाकात हुई थी, तभी से कयास लगाए जाने लगे थे,कि पार्टी सूबे की बांगडोर भट्ट को सौंप सकती है। इससे पहले उत्तराखंड में बीजेपी के स्टेट प्रेसिडेंट की कमान वरिष्ठ नेता मदन कौशिक के हाथों में थी, अब उसकी बांगडोर भट्ट के हाथों में दे दी है। नाम ऐलान होने के बाद नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर जाएंगे जहां से दोनों नेता एक साथ पार्टी कार्यालय जाएंगे, जहां कौशिक विधिवत तरीके से उन्हें कार्यभार का दायित्व सौंपेंगे।
Created On :   30 July 2022 12:11 PM IST