आज हिमाचल प्रदेश की तारीखों का ऐलान करेगा चुनाव आयोग, तीन बजे होगी प्रेस कांफ्रेंस

फिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आज चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज हिमाचल प्रदेश और गुजरात की तारीखों का ऐलान होना था लेकिन चुनाव आयोग आज सिर्फ हिमाचल प्रदेश की तारीखों की घोषणा करेगा बाकी गुजरात को फिलहाल होल्ड पर डाल दिया गया है।
दोनों प्रदेशों में ये सीटों का समीकरण
गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 40 सीटें आरक्षित हैं। 13 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं। प्रदेश में फिलहाल बीजेपी सत्ता में है। पार्टी ने 2017 में पूर्ण बहुमत हासिल किया था। उस दौरान बीजेपी ने 99, कांग्रेस ने 77, इंडियन ट्राइबल पार्टी को 2, रांकपा को 1 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 3 सीटें मिली थी।
वहीं, हिमाचल प्रदेश की बात करें तो फिलहाल प्रदेश विधानसभा में 68 सीट है। 2017 में भाजपा ने प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। हिमाचल सदन का कार्यकाल 8 जनवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है। सदन में भाजपा के 45 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 20 हैं।
Created On :   14 Oct 2022 11:21 AM IST