यूपी चुनावों के शुरूआती रूझानों में कांग्रेस का महिला कार्ड फैल, प्रियंका का नारा नहीं आया काम

- नारा बना बेसहारा
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। काम नहीं आया कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का लड़की हूं लड़ सकती का नारा। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने तमाम उन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया जो किसी ना किसी स्तर में पीड़ित हुई, साथ ही उन महिलाओं को प्रत्याशियों घोषित किया , जिन्होंने सफलता तो हासिल की,एक मुकाम हासिल किया लेकिन मौका न मिलने पर कहीं न कहीं पिछड़ी हुई थी।
शुरूआती रूझानों में कांग्रेस काफी पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है। यूपी की 403 विधानसभा सीटों के आ रहे रूझानों में कांग्रेस केवल 4 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने इस बार के यूपी विधानसभा चुनावों में आधी जनसंख्या वाले महिला मतदाता पर फोकस किया। देश के सबसे बड़े राज्य में महिला कार्ड के जरिए कांग्रेस डूबती नैया को पार करने की कोशिश में थी जिसके लिए उसने 40 फीसदी महिलाओं का चुनावी मैदान में भी उतारा था हालफिलहाल कांग्रेस के नारा, कार्ड पर पानी फिरता हुआ दिखाई दे रहा है।
Created On :   10 March 2022 10:09 AM IST