भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को घर घर तक पहुंचाने के मकसद से कांग्रेस चलाएगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में प्रेस वार्ता कर 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' का लोगो और केंद्र सरकार के खिलाफ एक "चार्जशीट" जारी की है। भारत जोड़ो की यात्रा की सफलता को घर घर बतलाने के लिए कांग्रेस की ओर से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। जो 26 जनवरी से शुरू होगा। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने अभियान को शत- प्रतिशत राजनीतिक बताया। सांसद रमेश ने कहा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारे कार्यकर्ता जनता को मोदी सरकार की विफलताए बताएंगे।
मध्यप्रदेश में भी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का असर दिखाई देगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभियान के जरिए कांग्रेस बूथ लेवल पर कार्यकर्ता बनाएंगी। और वोटर लिस्ट के हर पन्ने के लिहाज से बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख भी बना सकती है।
दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने प्रेस वार्ता कर 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' का लोगो और केंद्र सरकार के खिलाफ एक "चार्जशीट" जारी की। pic.twitter.com/GFXy9WqAEZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2023
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल जी ने मुद्दें उठाए। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है।
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल जी ने मुद्दें उठाए। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश pic.twitter.com/4KENKH1Zuy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2023
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने मीडिया को बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' 26 जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा। आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है।
'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' 26 जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा। आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है: कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, दिल्ली pic.twitter.com/qaz2zseQg9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2023
Created On :   21 Jan 2023 1:57 PM IST