CM शिवराज सिंह का कांग्रेस पर निशाना, कहा- राहुल गांधी कांग्रेस में कुछ नहीं है, लेकिन...

डिजिटल डेस्क, बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुरहानपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस की तो अजब हालत है। पार्टी में अध्यक्ष का पता ही नहीं, जी 23 का अलग ही ग्रुप चल रहा है। पंजाब में चलती सरकार में मुख्यमंत्री बदल दिया, तो छत्तीसगढ़ में 50-50 की खींचतान है।
राहुल गांधी कांग्रेस में कुछ नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री को हटाने का फ़ैसला लेते हैं। दुनिया में ऐसी कोई पार्टी देखी है जिसका अध्यक्ष ही न हो? सोनिया गांधी कार्यकारी अध्यक्ष हैं। पंजाब सरकार सही चल रही थी तो उसे डुबो दिया: मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश pic.twitter.com/EPqLoqLP3P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2021
शिवराज सिंह ने कहा, राहुल गांधी कांग्रेस में कुछ नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री को हटाने का फ़ैसला लेते हैं। दुनिया में ऐसी कोई पार्टी देखी है जिसका अध्यक्ष ही न हो? सोनिया गांधी कार्यकारी अध्यक्ष हैं। पंजाब सरकार सही चल रही थी तो उसे डुबो दिया। उपचुनाव विचार में जुटे शिवराज सिंह ने कहा, नंदू भैया अपने लिये नहीं जिये, पार्टी और आपके लिए सदैव जिये। आपको आज एक वचन देता हूं कि नंदू भैया के हर सपने को पूरा करके क्षेत्र का हरसंभव विकास करूंगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्व-सहायता समूह के कार्यक्रम को संबोधित करने बुरहानपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मेरा लक्ष्य है कि मेरी बहन कम से कम महीने में रु. 10000 की आमदनी जरूर करें। विधानसभा बुरहानपुर में आयोजित जनसभा में भाग लिया। स्व सहायता समूह के माध्यम से हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मेरा लक्ष्य है कि मेरी बहन कम से कम महीने में ₹10000 की आमदनी जरूर करें। महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, तो प्रदेश का विकास होगा
Created On :   16 Oct 2021 2:08 PM IST