पंजाब मंत्रिमंडल पर मंथन, क्या कुर्सी बचा पाएंगे कैप्टन समर्थक!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ,दोनों डिप्टी चीफ और नवजोत सिंह सिद्धू के साथ आज दिल्ली पहुंच गए है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब कैबिनेट को लेकर वो शीर्ष नेताओं से चर्चा करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शीर्ष नेतृत्व से सीएम और अन्य साथी हरीश रावत के साथ मिले।
सिद्धू का ट्वीट
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिध्दू ने ट्वीटर पर सीएम चन्नी और डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ चार्टर विमान की एक फोटो शेयर की है। सिद्धू ने ट्वीट में लिखा है ”कर्तव्य निर्वहन के लिए”।
In line of duty !! pic।twitter।com/ljxxz5UeF9
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) September 21, 2021
क्या नए चेहरों के साथ शामिल होंगे कैप्टन समर्थक!
सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में नए चेहरों को जगह मिल सकती है,दिल्ली में होने जा रही इस बैठक में चन्नी टीम में शामिल होने वाले नामों पर चर्चा की जाएगी। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि कैप्टन के उन साथियों का मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है जो अब सिद्धू के साथ हैं। चन्नी खुद कैप्टन की टीम में मंत्री थे, जिन्होंने पूर्व सीएम अमरिंदर पर कई बार विवादों के तीर छोड़े। चन्नी सिद्धू गुट के माने जाते हैं।
सोढ़ी और साधू रहेंगे या हटेंगे
मंत्रिमंडल में अमरिंदर सिंह राजा वारिंग,मदन लाल जलालपुर,इंदरबीर सिंह बोलारिया ,गुरकीरत सिंह कोटली,परगट सिंह और संगत सिंह गिल्जियां शामिल हो सकते है ।परगट सिंह सिध्दू के करीबी है,जो पंजाब कांग्रेस के महासचिव भी है।वहीं गिल्जियां पार्टी प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष है।ऐसी अटकले चल रही हैं कि कैप्टन के विश्वासपात्र गुरमीत सिंह सोढ़ी और साधू सिंह धरमसोत मंत्रिमंडल में बने रह सकते है।कैप्टन सरकार में सोढ़ी खेल मंत्री औऱ धरमसोत सामाजिक न्याय मंत्री थे।
Created On :   21 Sept 2021 5:47 PM IST