बीजेपी ने की लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी

- आजमगढ़ से निरहुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी ,उत्तर प्रदेश से घनश्याम लोधी और दिनेश लाल यादव, त्रिपुरा से सीएम माणिक साहा, दिल्ली से राजेश भाटिया और गंगोत्री कुजूर झारखंड से चुनाव लड़ेंगे।
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2022
उत्तर प्रदेश से घनश्याम लोधी और दिनेश लाल यादव, त्रिपुरा से सीएम माणिक साहा, दिल्ली से राजेश भाटिया और गंगोत्री कुजूर झारखंड से चुनाव लड़ेंगे। pic.twitter.com/GXTjNUElY1
इससे पहले निरहुआ ने जनता से भावुक भरा ट्वीट भी पोस्ट किया था।
जाति धरम ना कवनो भरम ना कवनो मनबढ़ के लिए
— Nirahua Hindustani (@nirahua1) June 3, 2022
कमल क बटन दबईह भैया अपने आज़मगढ़ के लिए@BJP4India @BJP4UP @narendramodi @JPNadda @myogiadityanath @kpmaurya1 @swatantrabjp @RadhamohanBJP @ravikishann @ManojTiwariMP pic.twitter.com/6DXoWB0AWY
बीजेपी ने आजमगढ़ से भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है। निरहुआ 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से चुनाव हार गए थे। पार्टी ने उन पर फिर एक बार भरोसा किया है।वहीं रामपुर से बीजेपी ने घनश्माय लोधी को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से पहले सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान सांसद चुने गए थे ,लेकिन उनके विधानसभा चुनाव जीतने के बाद इस्तीफे से सीट खाली हुई थी।
रामपुर और आजमगढ़ दोनों सीटों पर सपा का कब्जा था। अब देखना है कि होने वाले उपचुनाव में कौन बाजी मारता है।
समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ सीट पर दलित कार्ड खेलते हुए सुशील आनंद को प्रत्याशी बनाया है। जबकि बसपा ने गुड्डु जमाली को उम्मीदवार घोषित किया है। रामपुर सीट पर सपा ने अभी तक किसी भी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है। जबकि बसपा रामपुर से चुनाव न लड़ने का प्लान बना चुकी है।
Created On :   4 Jun 2022 2:48 PM IST