केन्द्रीय नारायण राणे की गिरफ्तारी पर बोले भाजपा अध्यक्ष - ना तो हम डरेंगे, ना दबेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री नारायण राण को महाराष्ट्र पुलिस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित बयान देने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। नासिक पुलिस ने राणे को रत्नागिरी से उस वक्त गिरफ्तार किया जब राणे जन आशीर्वाद यात्रा पर थे। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लेने के बाद राणे को संगमेश्वर थाना ले जाया गया। अब उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
नारायण राणे की गिरफ्तार की लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्विटर पर तीखी टिप्पणी की है। नड्डा ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे जी की गिरफ़्तारी संवैधानिक मूल्यों का हनन है। इस तरह की कार्यवाही से ना तो हम डरेंगे, ना दबेंगे। भाजपा को जन-आशीर्वाद यात्रा में मिल रहे अपार समर्थन से ये लोग परेशान है। हम लोकतांत्रिक ढंग से लड़ते रहेंगे, यात्रा जारी रहेंगी।
बता दें कि राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा था, यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।
Created On :   24 Aug 2021 6:53 PM IST