विधानसभा चुनाव से पहले हुआ मंत्री मंडल का विस्तार, भाजपा ने खेला मास्टर स्ट्रोक

- 1 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों के रूप में 7 नए चेहरों को मिली जगह
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मंत्री मंडल विस्तार करके भाजपा सरकार ने एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेलने का प्रयास किया है। क्योंकि भाजपा ने जिन चेहरों को आगे लाकर मंत्री बनाया है। उन जातियों की यूपी में ठीक-ठाक बहुलता है।
मंत्रिमंडल में एक कैबिनेट मंत्री और छह राज्य मंत्रियों के रूप में सात नए चेहरों को जगह मिली है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हुए विस्तार में ब्राम्हण, पिछड़ा, दलित वर्ग को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक समीकरण को साधा गया है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल को जगह देकर क्षेत्रीय संतुलन बनाने की कोशिश गई है।
जितिन प्रसाद (ब्राह्मण) को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं, राज्यमंत्री के रूप में छत्रपाल गंगवार (कुर्मी), पलटूराम (जाटव), संगीता बलवंत बिंद (निषाद), संजीव कुमार गोंड (अनुसूचित जनजाति), दिनेश खटीक (सोनकर), धर्मवीर प्रजापति (प्रजापति समाज), छत्रपाल सिंह गंगवार (कुर्मी) वर्ग से मंत्री बने हैं। मंत्रियों के चयन में इलाकों का भी बड़ी सावधानी से सेलेक्शन किया गया है। प्रदेश के हर कोने को समेट लेने की कोशिश की गई है। योगी के मंत्रिमंडल में शामिल नए चेहरों में कोई चौंकाने वाला नहीं है।
लोकसभा चुनाव बाद अगस्त 2019 में पहले विस्तार में क्षेत्रीय व जातीय संतुलन साधकर खामियों को दूर करने प्रयास किया गया है। पार्टी के रणनीतिकारों ने उन वर्गों व जातियों को राजनीति में भागीदारी देने का प्रयास किया गया है जिनके बीच में भाजपा की पकड़ व पहुंच बढ़ी है। साथ ही जिन्हें कई कारणों से सियासत में हशिए पर रहना पड़ा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि उ.प्र. मंत्रिमंडल का विस्तार पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के दर्शन को प्रतिबिंबित करता है। विस्तार हर तबके को प्रतिनिधित्व, सामाजिक संतुलन की भावना, समरसता का संदेश तथा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को अवसर प्रदान करने की मंशा से ओतप्रोत है।
(आईएएनएस)
Created On :   27 Sept 2021 5:00 PM IST