बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, गुजरात को बताया विकास की गंगोत्री

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज घोषणा पत्र जारी किया है। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे। बीजेपी अध्यक्ष ने 5 वर्षों में 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है।
गांधीनगर (गुजरात): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पाटेल और गुजरात भाजपा के राज्य अध्यक्ष सीआर पाटिल उपस्थित रहे। pic.twitter.com/f0vFRAcw8M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2022
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणापत्र जारी करते हुए गुजरात को विकास की गंगोत्री बताया। गुजरात विकास की गंगोत्री है और उस गंगोत्री में जब हम विकास की बात करते हैं तो हम नए संकल्प के साथ अपने आप को फिर से पुनर्स्थापित करते हुए आगे बढ़ने की बात करते है।
गुजरात विकास की गंगोत्री है और उस गंगोत्री में जब हम विकास की बात करते हैं तो हम नए संकल्प के साथ अपने आप को फिर से पुनर्स्थापित करते हुए आगे बढ़ने की बात करते हैं: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गांधीनगर#GujaratElections2022 pic.twitter.com/OvcFKOVEGs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2022
बीजेपी ने अपने घोषणापत्र को संकल्प पत्र के तौर पर जारी किया है। जिसमें युवाओं के रोजगार उपलब्ध कराने के साथ साथ राज्य में आईआईटी की तर्ज 4 जीआईटी और गुजरात कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ 40 अन्य वादें शामिल है।
गुजरात के लिए संकल्प पत्र में 40 वादें किए गए हैं, जिसमें 5 वर्षों में युवाओं को 20 लाख रोजगार, IIT की तर्ज पर 4 गुजरात प्रौद्योगिकी संस्थान (GIT) स्थापित करना, गुजरात कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर व अन्य शामिल है: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा#GujaratElections2022 pic.twitter.com/BPyZF4jM7T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2022
Created On :   26 Nov 2022 12:29 PM IST