गोवा में दोपहर 12 बजे भाजपा 19 सीटों पर आगे,मुख्यमंत्री सांकलिम में आगे

- गोवा में दोपहर 12 बजे भाजपा 19 सीटों पर आगे
- मुख्यमंत्री सांकलिम में आगे
डिजिटल डेस्क, नयी दिल्ली। गोवा के विधानसभा चुनाव की मतगणना में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी 12 बजे तक 19 सीटों पर आगे चल रही है और 11 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी, जो तृणमूल कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ी है,उसे प्रत्याशी तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। निर्दलीय भी तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी दो सीटों पर आगे है और एक सीट पर गोवा फॉरवर्ड पार्टी और एक ही सीट पर रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी आगे है।
सांकलिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, जो शुरूआती दौर में पिछड़ रहे थे, अब 9,915 मतों के साथ आगे हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेश सगलानी को 9,802 वोट मिले हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल मनोहर पर्रिकर , जो पंजी सीट से निर्दलीय खड़े थे, वह भाजपा प्रत्याशी अतांसियो मोंसेर्राते से पीछे चले रहे हैं।
आईएएनएस
Created On :   10 March 2022 1:01 PM IST