एक वर्ष से खाली राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में कुछ पदों पर नियुक्तियां की हैं। इनमें आयोग की पूर्व सदस्य राजस्थान निवासी अंजना पवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि चेन्नई निवासी एम वेंकेटेशन को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। फिलहाल आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को 2 वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग एक महत्वपूर्ण आयोग है जो समय समय पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और उत्पीड़न के मामलों को उठाता रहता है और उनका समाधान करता रहता है। पिछले एक वर्ष से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद खाली पड़ा था। अब इन दोनों पदों पर नियुक्ति हो चुकी है। इन पदों पर नियुक्ति के क्रम में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष के रूप में चेन्नई निवासी एम वेंकेटेशन को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान निवासी अंजना पवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की नियुक्तियां मार्च 2025 तक के लिए की गई हैं।
आपको बता दे कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष उपाध्यक्ष की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद पिछले 1 वर्ष से खाली पड़ा था। अब आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर नियुक्तियां हो चुकी हैं। वर्ष 2025 तक के लिए आयोग के अध्यक्ष पद पर एम वेंकेटेशन और उपाध्यक्ष पद पर अंजना पवार को नियुक्त किया गया है।
(आईएएनएस)
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Created On :   4 March 2023 2:00 PM IST