Maha Kumbh 2025: करीब 1 करोड़ 30 लाख लोगों ने शनिवार शाम तक किया स्नान, महाकुंभ DIG वैभव कृष्ण ने दी जानकारी

- 1 करोड़ 30 लाख लोगों ने शनिवार शाम तक किया स्नान
- महाकुंभ DIG वैभव कृष्ण ने दी जानकारी
- 26 फरवरी को महाकुंभ स्नान होगा संपन्न
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में भारी भीड़ देखने को मिली। महाकुंभ DIG वैभव कृष्ण ने बताया कि करीब 1 करोड़ 30 लाख लोगों ने आज शाम तक स्नान किया। 26 फरवरी को महाकुंभ स्नान संपन्न होने वाला है।
आज महाकुंभ क्षेत्र में काफी भीड़-भाड़ रहा- DIG वैभव कृष्ण
महाकुंभ DIG वैभव कृष्ण ने कहा- शनिवार को महाकुंभ क्षेत्र में काफी भीड़-भाड़ रहा। करीब 1 करोड़ 30 लाख लोगों ने आज शाम तक स्नान किया। यातायात चूक होने की कहीं भी कोई घटना नहीं आई। आज लगभग 1 लाख वाहनों ने महाकुंभ के लिए प्रयागराज में प्रवेश किया जो काफी बड़ी संख्या है। इन सभी का प्रबंधन अच्छे से किया गया है। कल यानी रविवार और शिवरात्रि पर्व के लिए हम तैयार हैं।
अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड वॉर रूम का दौरा किया
इधर, भारतीय रेलवे ने जानकारी दी है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड वॉर रूम का दौरा किया और प्रयागराज से चलाई जा रही विभिन्न ट्रेनों के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार को यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
Created On :   22 Feb 2025 10:07 PM IST