कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री?: प्रवेश वर्मा नहीं ये नेता है सीएम पद का सबसे बड़ा दावेदार, सीएम पद को लेकर दे दिया हिंट

प्रवेश वर्मा नहीं ये नेता है सीएम पद का सबसे बड़ा दावेदार, सीएम पद को लेकर दे दिया हिंट
  • सीएम को लेकर सस्पेंस जारी
  • मोहन सिंह बिष्ट का बड़ा बयान आया सामने
  • मुस्तफाबाद से AAP को पछाड़ा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में मुख्यमंत्री फेस को लेकर सस्पेंस बरकरार है। राजनीतिक गलियारों में बस एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर राष्ट्रीय राजधानी की कमान किसके हाथ में आएगी? जहां एक ओर विपक्ष, अब तक सीएम का एलान न होने पर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार निशाना साध रहा है तो वहीं, भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने बड़ा दावा किया है। सीएम रेस के मजबूत दावेदार बिष्ट ने शनिवार (15 फरवरी) को मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो पार्टी चाहेगी वही होगा।

कौन होगा दिल्ली का सीएम?

भाजपा के वरिष्ठ विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने नेता तो बना दिया अब सीएम बनाना, ना बनाना तो पार्टी का काम है। उसे ही तय करना है। मोहन सिंह बिष्ट ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जो भी बनेगा वो कमल के फूल वाला नेता और कार्यकर्ता बनेगा।

नहीं करेंगे किसी पद की मांग

मोहन बिष्ट का कहना है कि वह बीजेपी से कभी किसी पद की मांग नहीं करेंगे। अगर पार्टी ने उन्हें कोई पद दिया तो उसकी जिम्मेदारी निभाएंगे। उतना मानना है कि भाजपा जो सोचेगी वह अच्छा ही होगा।

पूर्व सीएम आतिशी का बीजेपी पर आरोप

आपको बता दें कि, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सीएम पद और मंत्री पद को लेकर बीजेपी के अंदर झगड़ा होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा में मंत्री पद को लकर खींचतान जारी है। वहीं, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने लोगों से धैर्य रखने को कहा। साथ ही उनका कहना है कि दिल्ली वालों ने हमें 5 साल के लिए चुना है। हम अच्छी सरकार बनाएंगे। अनुराग ठाकुर ही नहीं बल्कि सांसद बांसुरी स्वराज ने भी आतिशी मार्लेना के बयान पर अपनी सफाई पेश की थी। उन्होंने कहा था कि हमारे विधायक दल की बैठक में शीर्ष नेतृत्व की सहमति से इस पर फैसला लिया जाएगा। मैं, आपको और दिल्ली की जनता को आश्वस्त करती हूं कि भारतीय जनता पार्टी से जो भी समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेगा, वह निश्चित रूप से यह सुनिश्चित करेगा कि दिल्ली एक विकसित देश की राजधानी बने।

मोहन सिंह बिष्ट के नाम की चर्चा तेज

मुस्तफाबाद से बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट ने आम आदमा पार्टी के उम्मीदवार आदिल अहमद खान को 17578 वोटों से मात दी है। यहां देखें चुनाव आयोग के आंकड़े-

यह भी पढ़े -क्या दुनिया में लोकतंत्र है खतरे में? एस. जयशंकर ने अनोखे अंदाज में दिया जवाब, म्यूनिख में दिया दिल्ली चुनाव का उदाहरण

Created On :   15 Feb 2025 5:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story