शपथ के बाद बैठक: विभागों का हुआ बंटवारा, गडकरी को सड़क परिवहन,शिवराज को कृषि मंत्रालय मिला, देखिए पूरी लिस्ट

विभागों का हुआ बंटवारा, गडकरी को सड़क परिवहन,शिवराज को कृषि मंत्रालय मिला, देखिए पूरी लिस्ट
  • सड़क परिवहन विभाग संभालेंगे गडकरी
  • बैठक में कई अहम फैसले लिए गए
  • पीएम आवास योजना का विस्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोदी 3.0 सरकार के पहले मंत्रिमंडल की बैठक खत्म हो गई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इसमें मंत्रियों के विभाग बंटवारे के साथ साथ गरीबों के लिए पीएम आवास योजना का विस्तार किया गया है। बैठक में पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ नए घर बनवाएं जाएंगे। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी को अपना पूर्व का विभाग मिला है। यानि एक बार गडकरी सड़क परिवहन विभाग संभालेंगे। गडकरी को दो राज्य मंत्री मिले। हर्ष मल्होत्रा और अजय टम्टा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया। रविवार को मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं।

मोदी 3.0 मंत्रिमंडल और विभागों की सूची

जेपी नड्डा -स्वास्थ्य मंत्रालय, रसायन उर्वरक मंत्री

शिवराज सिंह चौहान को मिले दो विभाग- कृषि मंत्रालय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय

जीतन राम मांझी-एमएसएमई मंत्रालय- लघु मध्यम उद्योग मंत्री

राजनाथ सिंह -रक्षा मंत्री

अमित शाह -गृह मंत्री

निर्मला सीतारमण -वित्त मंत्री

चिराग पासवान -खाद्य प्रसंस्करण

धर्मेंद्र प्रधान -शिक्षा मंत्री

सीआर पाटिल -जल शक्ति मंत्रालय

सर्बानंद सोनोवाल-जहाज रानी मंत्रालय

एस जयशंकर -विदेश मंत्री

अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्रालय और सूचना प्रसारण मंत्रालय

शोभा करंदलाजे- सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय विभाग में राज्य मंत्री

मनोहर लाल खट्टर को मिला ऊर्जा मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय

श्रीपद नाईक- ऊर्जा मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय राज्य मंत्री

जेडीएस के कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्री

किरेन रिजिजू -संसदीय कार्य मंत्रालय

भूपेंद्र यादव-पर्यावरण मंत्रालय

अन्नपूर्णा देवी-महिला एवं बाल विकास विभाग

राम मोहन नायडू-नागरिक उड्डयन मंत्री

हरदीप पुरी- पेट्रोलियम मंत्रालय

पीयूष गोयल -वाणिज्य मंत्री एवं उद्योग मंत्री

रनवीत सिंह बिट्टू- एमओएस अल्पसंख्यक मंत्री

प्रह्लाद जोशी उपभोक्ता मंत्रालय एवं खाद्य मंत्री

गिरिराज सिंह -कपड़ा मंत्रालय

ज्योतिरादित्य सिंधिया -दूरसंचार मंत्री

मनसुख मांडविया-श्रम मंत्रालय

गजेंद्र सिह शेखावत-संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय

डॉ. वीरेंद्र खटीक-सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय

ललन सिंह -पंचायती राज ,फिशरीज पशुपालन और डेयरी

जुएल ओरांव-आदिवासी मामले

जी किशन रेड्डी-कोयला और खनन

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

राव इंद्रजीत सिंह -योजना,सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वन संस्कृति

डॉ जितेंद्र सिंह- प्रधानमंत्री कार्यालय,परमाणु ऊर्जा,अंतरिक्ष,विज्ञान

अर्जुन राम मेघवाल-कानून और न्याय संसदीय कार्य

प्रतापराव जाधव -स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष

जयंत चौधरी- कौशल विकास और उद्यमिता ( स्वतंत्र प्रभार), शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

Created On :   10 Jun 2024 1:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story