वर्ली हिट एंड रन केस: महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने 24 वर्षीय मिहिर शाह को किया गिरफ्तार, आबकारी विभाग ने सील किया बार

महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने 24 वर्षीय मिहिर शाह को किया गिरफ्तार, आबकारी विभाग ने सील किया बार
  • मुंबई पुलिस की बड़ी सफलता
  • नाना पटोले ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना
  • दो दिन की जांच के बाद बार सील

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी 24 वर्षीय मिहिर शाह को विरार से गिरफ्तार कर लिया है। सरकारी समाचार एजेंसी पीटीआई ने मुंबई पुलिस अधिकारी के हवाले से इसकी जानकारी दी।

वर्ली हिट एंड रन केस के चलते आबकारी विभाग ने जुहू स्थित वाइस ग्लोबल तापस बार को सील कर दिया है, जहां आरोपी मिहिर शाह आया था। दो दिन की जांच के बाद इस बार के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसमें आबकारी विभाग के नियमों का उल्लंघन पाया गया।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शिंदे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि ऐसे ही अमीरों के बच्चों के माध्यम से आम लोगों को कुचला जाए और सरकार आरोपियों को हिफाजत में रखे। इसलिए हिट एंड रन मामले में आरोपी महाराष्ट्र में ऐसे ही घूम रहे हैं।

Created On :   9 July 2024 11:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story