बयान पर बवाल: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के केरल पर दिए विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल

- राणे ने केरल को बताया मिनी पाकिस्तान
- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव जीतने पर उठाए सवाल
- विपक्षी नेताओं ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे अपने विवादित बयान के चलते एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। मंत्री राणे ने केरल की तुलना पाकिस्तान से कर दी। राणे के बयान पर दिल्ली से लेकर लेकर केरल तक सियासी बवाल मच गया।
राणे के विवादित बयान पर मचे घमासान के बाद आज सोमवार को बीजेपी के नेता ने सफाई दी। राणे ने कहा कि केरल भारत का हिस्सा है। मंत्री राणे ने कहा उनके कहने का गलत मतलब निकाला जा रहा है। उन्होंने केरल में हाल ही हो रही घटनाओं की तुलना पाकिस्तान से की। बीजेपी नेता राणे ने कहा कि अगर पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ जैसा व्यवहार हो रहा है, ठीक वैसी ही वारदात भारत में हो रही हैं, तो इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि केरल के वायनाड से दोनों मुस्लिमों की वजह से चुनाव जीतते है। राणे ने केरल को मिनी पाकिस्तान कह दिया था। मंत्री राणे ने पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान कही।
आपको बता दें राणे ने कहा केरल में हिंदु आबादी का घटना एक चिंता का विषय है। इस दौरान राणे ने कई धार्मिक विवादित बयान भी दिए। राणे ने कांग्रेस नेताओं से सवालों के जरिए कुछ जवाब देने को कहा। राणे ने कहा गांधी परिवार को वायनाड में समर्थन करने वाले कौन से नागरिक हैं? कौन से संगठन हैं जो उनका सपोर्ट करते हैं? राणे ने कहा वायनाड में कई स्थानीय बीजेपी नेताओं ने यह बात कही। राणे ने कांग्रेस को चुनौती देते हुआ क्या कांग्रेस नेता सामने आकर कह सकती है कि हम गलत हैं? राणे के बयान ने सियासी हलकों में तूफान मचा दिया है, और विपक्षी दलों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
Created On :   30 Dec 2024 6:21 PM IST